सीएनजी व पीएनजी से स्वच्छ ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा: रणवीर

प्रदूषण को कम करने के लिए शहरवासियों को अधिक से अधिक सीएनजी एवं पीएनजी का उपयोग करना चाहिए,

पटना. प्रदूषण को कम करने के लिए शहरवासियों को अधिक से अधिक सीएनजी एवं पीएनजी का उपयोग करना चाहिए, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्वच्छ ऊर्जा को भी बढ़ावा मिल सके. ये बातें पूर्व विधान पार्षद और बिहार राज्य धार्मिक न्यास पार्षद के अध्यक्ष रणबीर नंदन ने कहीं. शनिवार को गर्दनीबाग सीएनजी स्टेशन के व्यावसायिक संचालन का उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए नंदन ने कहा कि सीएनजी मानव के जीवन को बचा रहा है. सीएनजी और पीएनजी से पटना शहर में प्रदूषण कम करने में अहम भूमिका निभा रहा है. मौके पर शहरवासियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं पर्यावरण-अनुकूल ईंधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गेल (इंडिया) लिमिटेड द्वारा पीएनजी ड्राइव 2.0 अभियान का भी शुभारंभ सीएनजी स्टेशन परिसर में पूर्व विधान पार्षद रणबीर नंदन, बादशाह अगाबत्ती के निदेशक जगजीवन बादशाह और वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मंटू की मौजूदगी रही.गेल इंडिया के महाप्रबंधक (सीजीडी) अजय कुमार सिन्हा ने पीएनजी ड्राइव 2.0’ के बारे में जानकारी देते हुए इसकी विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >