CM सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी, गुजरात में पकड़ा गया आरोपी, बिहार ला रही पुलिस

Samrat Choudhary Death Threat: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी मिली है. आरोपी को गुजरात के सानंद से गिरफ्तार कर लिया गया है. अब उसे बिहार लाकर पूछताछ की जाएगी, पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी है.

Samrat Choudhary Death Threat: बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी मिली है. जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री आवास पर एक फोन कॉल आया, जिसमें आरोपी ने सीधे तौर पर CM को जान से मारने की धमकी दी. इस घटना के सामने आते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की गई.

तकनीकी जांच से मिला आरोपी का सुराग

धमकी मिलने के बाद बिहार पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी. कॉल डिटेल और तकनीकी विश्लेषण के जरिए आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई. जांच के दौरान पता चला कि आरोपी बिहार से बाहर छिपा हुआ है और लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा है.

गुजरात के सानंद से गिरफ्तारी

लगातार ट्रैकिंग के बाद आरोपी की लोकेशन गुजरात के सानंद में मिली. इसके बाद बिहार और गुजरात पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान शेखर यादव (32) के रूप में हुई है, जो बिहार के बांका जिले का रहने वाला है.

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी गुजरात में मजदूरी करता है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसने यह धमकी क्यों दी. पुलिस इस पूरे मामले के पीछे की मंशा जानने में जुटी हुई है.

बिहार लाया जा रहा आरोपी

गुजरात पुलिस ने आरोपी को बिहार पुलिस के हवाले कर दिया है. अब उसे बिहार लाया जा रहा है, जहां उससे गहन पूछताछ की जाएगी. पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि आरोपी किसी साजिश का हिस्सा है या उसने अकेले ही यह कदम उठाया.

शपथ के बाद एक्शन में सम्राट चौधरी

सम्राट चौधरी ने 15 अप्रैल को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. उसके बाद से लगातार एक्शन में नजर आ रहे हैं. अधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं. जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सुन रहे हैं. साथ ही ऑन द स्पॉट निपटारा भी कर रहे हैं.

Also Read: सीतामढ़ी जंक्शन जाने से पहले जान लें ये जरूरी बदलाव, वरना टिकट के लिए भटकते रह जाएंगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >