CM Nitish Gift: बिहार में यहां बनेगा 100 KM लंबा मरीन ड्राइव, खर्च होंगे 10 हजार करोड़

CM Nitish Gift: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सरकार प्रदेशवासियों को एक बड़ी सौगात देने की तैयारी में है. मुंगेर से भागलपुर के बीच करीब 100 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव बनाने की तैयारी चल रही है. इसपर सरकार करीब 10 हजार करोड़ रुपए खर्च करने वाली है. पढे़ं पूरी डिटेल…

CM Nitish Gift: राजधानी पटना में गंगा किनारे बने मरीन ड्राइव की तर्ज पर मुंगेर से भागलपुर तक फोरलेन एलिवेटेड मरीन ड्राइव बनेगा. सीएम नीतीश कुमार के आदेश पर पथ निर्माण विभाग इसका प्रस्ताव तैयार कर रहा है. मुंगेर से भागलपुर के बीच बनने वाले इस फोर लेन मरीन ड्राइव के निर्माण पर सरकार करीब दस हजार करोड़ खर्च करेगी. राज्य कैबिनेट की तरफ से हरी झंडी मिलने के बाद इसकी निर्माण प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. शनिवार को श्रावणी मेला की तैयारियों का जायजा लेने सुल्तानगंज पहुंचे पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि मुंगेर से भागलपुर तक 100 किलोमीटर लंबा फोरलेन मरीन ड्राइव का निर्माण कराया जाएगा. इसके लिए तमाम तैयारियां कर ली गई हैं और श्रावणी मेला के उद्घाटन के तुरंत बाद या उसी दिन सीएम नीतीश की तरफ से इसकी स्वीकृति मिल जाएगी.

हाइब्रिड एन्यूटि मॉडल मोड में होगा निर्माण

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 12 से 13 जुलाई तक इस प्रोजेक्ट को लेकर सीएम की तरफ से हरी झंडी मिल जाएगी. इसके बाद निर्माण प्रक्रिया की शुरुआत होगी. बिहार का यह दूसरा लंबा मरीन ड्राइव होगा. इस मरीन ड्राइव का निर्माण हाइब्रिड एन्यूटि मॉडल मोड में होगा. इस मोड के तहत मरीन ड्राइव निर्माण में 60 फीसदी राशि एजेंसी तो वहीं 40 फीसदी राशि सरकार खर्च करेगी. मंत्री नीतिन नवीन ने आगे बताया कि सुल्तानगंज में एयरपोर्ट निर्माण की दिशा में काम तेजी से हो रहा है. श्रावणी मेला में पथ निर्माण विभाग का काम नौ जुलाई तक हर हाल में पूरा हो जाएगा.

20.5 किलोमीटर लंबा पटना का मरीन ड्राइव

पटना में वर्तमान में दीघा से दीदारगंज के बीच करीब 20.5 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव है. इस परियोजना के विस्तार की भी मंजूरी मिल गई है. पश्चिम में कोइलवर पुल तक और पूरब में दीदारगंज से फतुहा, बख्तियारपुर होते हुए मोकामा तक पुराने एनएच के चौड़ीकरण की योजना पर भी जल्द काम शुरू होगा.

ALSO READ: Bihar Crime: बॉयफ्रेंड संग संबंध बना रही थी महिला तभी पहुंचा पति, पकड़े जाने पर आशिक को उतारा मौत के घाट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >