यूजीसी नेट के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी, 3 जनवरी को होगी परीक्षा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट 2024 दिसंबर सत्र की परीक्षा के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है

संवाददाता, पटना

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट 2024 दिसंबर सत्र की परीक्षा के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट से सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं. उम्मीदवार को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग कर सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करना होगा. 3 जनवरी से 16 जनवरी तक विभिन्न शहरों में कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में 85 विषयों के लिए यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा आयोजित करेगा. सिटी इंटीमेशन स्लिप के माध्यम से अभ्यर्थियों को उनकी परीक्षा के शहर की जानकारी मिल सकेगी. एडमिट कार्ड जल्द ही जारी की जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >