सांता क्लॉज को देख खिले बच्चों के चेहरे

क्राइस्ट चर्च डायोशेसन स्कूल की ओर से वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. सांता क्लॉज के आगमन पर बच्चों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गयी.

संवाददाता, पटना

क्राइस्ट चर्च डायोशेसन स्कूल की ओर से वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. सांता क्लॉज के आगमन पर बच्चों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गयी. इस अवसर पर बच्चों ने क्रिसमस कैरोल की शानदार प्रस्तुति दी. इसके साथ ही बच्चों ने क्रिसमस ट्री सजाते हुए अपनी क्रिएटिविटी को पेश किया. इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन फ्रांसिस हंसदा ने कहा कि ईश्वर ने मानव को मानवता की सीख देने के लिए सरलता को चुना. एक साधारण बालक के रूप यीशु हमारे पास आये. उन्होंने बच्चों को तारे के सामान बताया और सदैव अपने कार्य से चमक कर दुनिया को रोशन करते रहने की बात कही. कार्यक्रम में प्राचार्या रुबीना हंसदा ने कहा कि क्रिसमस का पवित्र त्योहार दुनिया में शांति, खुशी, प्रेम,आशा, आनंद और सभी लोगों में आत्मविश्वास भरने का पर्व है. मंच का संचालन मृत्युंजय कुमार और स्वाति मुर्मू ने किया. धन्यवाद ज्ञापन मिथिलेश तिवारी ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >