कैंपस : देशभक्ति गीतों पर बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

लोयोला माउंटेसरी स्कूल की ओर से शहीदों की याद में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं.

संवाददाता, पटना

लोयोला माउंटेसरी स्कूल की ओर से शहीदों की याद में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं. कार्यक्रम में बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में बच्चों ने तिरंगे की तस्वीर बना कर उसमें देशभक्ति के जज्बे के साथ रंगों को अपने हाथों से भरा. इसके साथ ही बच्चों ने लघु नाटिका की प्रस्तुति दे देश के वीर जवानों के शौर्य को उजागर किया और उनके महत्व से लोगों को अवगत कराया.

B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >