Chandan Mishra Murder: लड़की की वजह से आई शेरू-चंदन के बीच दरार, अलग हो गयी थी दोनों की राहें

Chandan Mishra Murder: शेरू ने ही कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा की हत्या के लिए बादशाह को सुपारी दी थी. पहले चंदन और शेरू की अच्छी बनती थी. लेकिन, एक लड़की की वजह से दोनों की राहें अलग हो गयी. पढे़ं क्या थी वजह…?

Chandan Mishra Murder: चंदन मिश्रा हत्याकांड में पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जेल में बंद ओमकारनाथ सिंह उर्फ शेरू का नाम सामने आ चुका है. इसने ही जेल से तौसीफ रजा उर्फ बादशाह को चंदन मिश्रा को खत्म करने के लिए 10 लाख रुपये की सुपारी दी. इसके बाद तौसीफ रजा ने अपने साथियों के साथ मिल कर चंदन मिश्रा की पारस अस्पताल में गोली मार कर हत्या कर दी. इस मामले में पांच लोगों को पुलिस ने पश्चिम बंगाल में गिरफ्तार कर लिया है, ये सभी शेरू गैंग से जुड़े हैं. इन लोगों ने तौसीफ रजा को हत्या करने के साथ ही भागने, छिपाने में मदद की थी. 

हर रोज पारस अस्पताल की करते थे रेकी

पूरा प्लान पहले से सेट था. पारस अस्पताल के समीप एक फ्लैट में समनपुरा में रहने वाले एक बदमाश ने इन लोगों को शरण दी थी. इसके बाद वे लोग वहां से प्रतिदिन पारस अस्पताल के आसपास रेकी करने के लिए जाते थे. तौसीफ का पहले से पारस अस्पताल में कुछ लोगों से परिचय था. वहां वे दोनों आते-जाते थे. जिसके कारण हॉस्पिटल के चप्पे-चप्पे से वाकिफ थे. 

एक लड़की की वजह से पड़ी खटास

शेरू और चंदन की दोस्ती प्रगाढ़ थी और कई हत्या की घटना को एक साथ अंजाम दिया. लेकिन अचानक ही दोस्ती में एक लड़की के कारण दरार आ गयी. शेरू का एक लड़की से प्रेम प्रसंग हो गया, जिसका चंदन मिश्रा विरोध करता था. इससे शेरू और चंदन के दोस्ती के संबंधों में खटास पड़ गयी. इसके बाद दोनों की राहें अलग हो गयी. चंदन ने उसके साथ घटना को अंजाम देना छोड़ दिया और शेरू ने अपना अलग गैंग बना लिया. इसके बाद शेरू ने पश्चिम बंगाल में सोना लूटकांड की घटना को भी अंजाम दिया. 

शेरू को हत्या का था शक

हालांकि, चंदन मिश्रा और शेरू दोनों ही पकड़े गये. लेकिन शेरू को शक था कि चंदन मिश्रा उसकी हत्या करवा सकता है. इसलिए उसने ही पहले चंदन मिश्रा की हत्या करवा दी. शेरू का एक लड़की को अबीर लगाते हुए वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसकी प्रभात खबर पुष्टि नहीं करता है.

ALSO READ: चंदन मिश्रा हत्याकां�� के ‘बादशाह’ को STF ने दबोचा, परिवार वालों ने ही दिया इनपुट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >