चंदन मिश्रा हत्याकांड के ‘बादशाह’ को STF ने दबोचा, परिवार वालों ने ही दिया इनपुट

Chandan Mishra Murder: बिहार पुलिस और एसटीएफ की टीम ने बंगाल पुलिस की मदद से इस हत्याकांड से जुड़े 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में मुख्य शूटर बादशाह भी शामिल है. पढ़ें पूरी खबर…

Chandan Mishra Murder: राजधानी पटना के पारस अस्पताल में हुए गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या के मामले में पटना पुलिस, एसटीएफ और पश्चिम बंगाल पुलिस की संयुक्त टीम ने कोलकाता के न्यू टाउन, आनंदपुर व कई इलाकों में छापेमारी कर मुख्य शूटर तौसीफ उर्फ बादशाह और नीशू सहित पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार बदमाशों में हर्ष उर्फ हरीश कुमार, सचिन सिंह, भीम कुमार व एक महिला अल्पना दास शामिल है. 

अपराधियों को ट्रांजिट रिमांड पर लाने की तैयारी

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार नीशू बादशाह का मौसेरा भाई है. नीशू ने उनके रहने के लिए समनपुरा में फ्लैट उपलब्ध कराया था. घटना के दो दिन पहले हर्ष सभी को पारस अस्पताल स्थित चंदन मिश्रा के कमरा नंबर 209 को दिखाने के लिए ले गया था. नीशू लकवाग्रस्त है. उसे काफी पहले गोली लगी थी. पुलिस इन सभी गिरफ्तार बदमाशों को ट्रांजिट रिमांड पर पटना लाने की कार्रवाई कर रही है.

बादशाह के परिजनों ने ही बताया लोकेशन

सूत्रों का कहना है कि बादशाह के परिजनों को जब पुलिस ने उठाया तो उन लोगों ने ही बंगाल में होने की जानकारी दी. इसके बाद एसटीएफ ने पश्चिम बंगाल पुलिस का सहयोग लिया. जांच में सामने आया है कि बादशाह के साथ बलवंत, मोनू, अभिषेक व नीलेश ने चंदन को गोली मारी थी. नीशू हर्ष, सचिन, भीम, अल्पना ने इन सभी को पश्चिम बंगाल भगाने, वहां छिपा कर रखने आदि में सहयोग किया था. 

आज हो सकता है मामले का खुलासा

इस मामले का खुलासा आज यानी रविवार को हो सकता है. इससे पहले शनिवार को ही पुलिस ने बादशाह के फुलवारीशरीफ, मोनू सिंह के बक्सर के बेलाउर स्थित घर और बक्सर के ब्रह्मपुर स्थित बलवंत सिंह के घर पर पुलिस ने इश्तेहार भी चिपकाया था. इसके अलावा वारंट भी ले लिया था.

ALSO READ: Bihar: एक साथ उठी पूरे परिवार की अर्थी! गांव में नहीं जले चूल्हे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >