सीबीएसइ : 13 फरवरी तक ओएसिस पोर्टल पर शिक्षकों का डेटा करना होगा अपडेट
सीबीएसइ ने सभी एफिलिएटेड स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे कक्षा 11वीं और 12वीं में पढ़ाने वाले शिक्षकों का पूरा विवरण ओएसिस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपडेट करें
सीबीएसइ ने सभी एफिलिएटेड स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे कक्षा 11वीं और 12वीं में पढ़ाने वाले शिक्षकों का पूरा विवरण ओएसिस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपडेट करें. सीबीएसइ ने सभी स्कूलों को 13 फरवरी शाम चार बजे तक डिटेल अपडेट करने को कहा है. बोर्ड ने चेतावनी दी है कि निर्देशों का पालन नहीं करने पर इसे मूल्यांकन प्रक्रिया में बाधा डालने की कोशिश माना जायेगा. ऐसी स्थिति में स्कूल के परिणाम रोके जा सकते हैं और बोर्ड के नियमों के तहत आगे की कार्रवाई भी की जायेगी. यह जानकारी कक्षा 12 की उत्तरपुस्तिकाओं की ऑन-स्क्रीन मार्किंग के लिए जरूरी है. सीबीएसइ ने कहा है कि 2026 बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन में कक्षा 11-12 के शिक्षकों की ड्यूटी लगायी जायेगी. इसके लिए शिक्षकों को ओएसएम से पहले ट्रेनिंग दी जायेगी और पोर्टल लॉगिन के लिए आइडी-पासवर्ड व ओटीपी उनके मोबाइल नंबर और इमेल पर भेजा जायेगा. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि स्कूलों को शिक्षकों का नाम, विषय, अनुभव, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जैसी जानकारी अपडेट करना अनिवार्य है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.