सीबीएसइ : कंसेप्ट और केस स्टडी से जुड़े सवालों ने विद्यार्थियों को उलझाया

सीबीएसइ की ओर से शुक्रवार को 12वीं के विद्यार्थियों के लिए फिजिक्स विषय की परीक्षा आयोजित की गयी.

संवाददाता, पटना

सीबीएसइ की ओर से शुक्रवार को 12वीं के विद्यार्थियों के लिए फिजिक्स विषय की परीक्षा आयोजित की गयी. शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे परीक्षा आयोजित की गयी. 70 अंकों की इस परीक्षा में विद्यार्थियों को तीन घंटे का समय दिया गया था. शहर के डीएवी बीएसइबी से परीक्षा देकर लौटते हुए विद्यार्थियों ने बताया कि फिजिक्स के सवाल मध्यम स्तर के थे. विद्यार्थियों ने बताया कि सेक्शन सी, डी और इ में कंसेप्ट और केस स्टडी से जुड़े सवाल काफी ट्रिकी थे, जिसे हल करने में अधिक समय लगा. हालांकि शिक्षकों का कहना है कि सवाल निर्धारित सिलेबस से ही पूछे गये थे, इससे यह उम्मीद की जा सकती है कि यह स्कोरिंग साबित होगा. विद्यार्थियों ने बताया कि मूविंग चार्जेज, न्यूमेरिकल्स और केस स्टडी से जुड़े सवाल कठिन थे. वहीं आइसीएसइ बोर्ड के 12वीं के विद्यार्थियों की एकाउंट्स विषय की परीक्षा आयोजित की गयी. विद्यार्थियों ने बताया कि एकाउंट्स के सवाल भी मॉडरेट लेवल के थे. विद्यार्थियों ने कहा कि सिलबेस को ढंग से पढ़ने वाले विद्यार्थी बेहतर स्कोर प्राप्त करेंगे.

B

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMBER MD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >