पटना : मोकामा फोरलेन पर हादसे में दंपती समेत 3 की मौत, तेज रफ्तार क्रेटा डिवाइडर से टकराई, कटर से निकाले गए शव

Mokama Road Accident : मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. इस भीषण हादसे में कार सवार दंपती सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. कार के परखच्चे उड़ गए और शवों को निकालने के लिए कटर का इस्तेमाल करना पड़ा.

Mokama Road Accident : पटना के मोकामा में फोरलेन पर शिवनार गांव के पास मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. एक अनियंत्रित क्रेटा कार डिवाइडर से टकरा गई. उसमें सवार पति-पत्नी और चालक की मौत हो गई. डायल 112 की टीम तीनों को लेकर मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पति-पत्नी सहित 3 की मौत

टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. चालक समेत पति-पत्नी अपनी सीट पर ही बुरी तरह फंस गए. मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बुरी तरह घायल तीनों लोगों को बाहर निकाला. हालांकि अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

अयोध्या से लौट रहे थे खगड़िया निवासी दंपती

मृतकों में खगड़िया के सदर प्रखंड अंतर्गत दक्षिणी माड़र निवासी डॉ ब्रजकिशोर के पुत्र पवन कुमार (60 वर्ष), उनकी पत्नी सुलोचना देवी (55 वर्ष) और चालक मोहम्मद सदरे आलम (28 वर्ष) शामिल हैं. जानकारी के अनुसार पति-पत्नी अयोध्या में राम मंदिर का दर्शन करने गए थे. वहां से लौटते वक्त हादसा हो गया.

कार के परखच्चे उड़े

पुलिस ने 3 शवों को कब्जे में लिया

डॉक्टरों ने बताया है कि मृतकों के सिर और अन्य बॉडी पार्ट्स पर गंभीर जख्म होने व ज्यादा खून निकलने की वजह से उन्हें बचाया नहीं जा सका. अस्पताल लाने से पहले ही रास्ते में ही उनकी मौत हो गई थी. मोकामा पुलिस ने फिलहाल तीनों शवों को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर परिजनों को भी सूचना दे दी गई है.

दूर तक गूंजी आवाज, फोरलेन पर मची अफरातफरी

स्थानीय लोगों के अनुसार हादसा सुबह 7:30 बजे के करीब हुआ. लोगों ने आशंका व्यक्त की है कि हादसे की वजह चालक को नींद आना हो सकता है. तेज रफ्तार कार जैसे ही डिवाइडर से टकराई, बहुत तेज आवाज हुई, जिसे दूर तक सुना गया. फिर तुरंत ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी सूचना दी गई.

Also Read : खगड़िया के प्रतिष्ठित चिकित्सक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा, पति-पत्नी और निजी चालक की दर्दनाक मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >