पटना वीमेंस कॉलेज में कैंपेनिंग समाप्त, 16 को होगा चुनाव

पटना वीमेंस कॉलेज में पॉलिटिकल साइंस की ओर से आयोजित स्टूडेंट काउंसिल इलेक्शन का काउंटडाउन शुरू हो चुका है.

– क्लास में जाकर और हैंडमेड पोस्टर से उम्मीदवारों ने की कैंपेनिंग

संवाददाता,पटनापटना वीमेंस कॉलेज में पॉलिटिकल साइंस की ओर से आयोजित स्टूडेंट काउंसिल इलेक्शन का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. इस इलेक्शन में सेकेंड इयर की छात्राएं उम्मीदवार होती हैं और वहीं वोटिंग का हिस्सा बनती हैं. शनिवार को कैंपेनिंग में 18 उम्मीदवारों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ कैंपेनिंग के जरिये अपनी उम्मीदवारी सुनिश्चित की. बॉस्केट बॉल ग्राउंड में सभी उम्मीदवारों ने दिये गये जगह पर अपने-अपने हैंडमेड पोस्टर लगाया. पोस्टर में उन्होंने अपना नाम, तस्वीर, अपने एचिवमेंट का सर्टिफिकेट, पोस्ट और मुद्दे लिखे गये थे. छात्राओं ने सुबह 10:30 से 4 बजे तक क्लास में भी जाकर अपना कैंपेनिंग किया गया. ऑनलाइन मोड में सोशल मीडिया का इस्तेमाल भी छात्राओं ने किया अपने पोस्टर और वीडियो को शेयर किया.

4 बजे के बाद कैंपेनिंग बंद, एक दिन का रेस्ट

शाम 4 बजे के बाद कॉलेज कैंपस में उम्मीदवारों ने अपना प्रसार-प्रचार बंद कर दिया. वहीं रूल्स के मुताबिक कैंपेनिंग समाप्त होते ही कैबिनेट मेंबर्स की ओर से सारे पोस्टर को हटा दिया गया. अब एक दिन का रेस्ट होगा, जिसके बाद 16 मार्च को चुनाव होगा. इलेक्शन वाले दिन छात्राओं को 9 बजे कॉलेज आ जाना है और 10 बजे गेट बंद कर दिया जायेगा. वोटिंग करने वाली छात्राओं को चार अटेंडेंस मिलेगा. इलेक्शन वाले दिन ही रिजल्ट की घोषणा की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JUHI SMITA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >