भीषण ठंड से दिमाग की नस हो रही ब्लॉक, पटना में अब तक ब्रेन स्ट्रोक के इतने मरीज जा चुके अस्पताल

Brain Stroke: बिहार में पड़ रही कड़ाके की ठंड की वजह से ब्रेन हेमरेज और हार्ट अटैक, निमोनिया के अलावा ठंड से जुड़ी बीमारियों के केस बढ़ गये हैं. वहीं पटना के अस्पतालों में ब्रेन स्ट्रोक के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है.

Brain Stroke: बिहार में पड़ रही कड़ाके की ठंड की वजह से ब्रेन हेमरेज और हार्ट अटैक, निमोनिया के अलावा ठंड से जुड़ी बीमारियों के केस बढ़ गये हैं. IGIMS के कार्डियोथोरेसिक विभाग की ओपीडी में जितने मरीज आ रहे हैं, उनमें 60 फीसदी हार्ट अटैक की शिकायत वाले रहते हैं. संस्थान के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ मनीष मंडल ने बताया कि ठंड से सीने में दर्द और हार्ट अटैक की शिकायत हो रही है. बुधवार को शाम तक यहां ब्रेन हेमरेज के पांच मरीज भर्ती हो चुके थे. यहां अभी इसके 29 मरीज भर्ती हैं. वहीं, पीएमसीएच में ब्रेन हेमरेज के 16 मरीज भर्ती हैं.

तेजी से बढ़ रही मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या

आइजीआइजीएम के मेडिसिन विभाग के वरीय चिकित्सक डॉ मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि उनकी ओपीडी में लगभग 210 मरीजों को देखा गया, जिनमें से लगभग 130 मरीज मौसमी बीमारियों से पीड़ित थे. उनमें सदर्दी, खांसी, बुखार, कोल्ड डायरिया, छाती-सिर में दर्द, हाई बीपी, अनियंत्रित शुगर आदि से पीड़ित होकर अस्पताल पहुंचे थे. इसी तरह आइजीआइसी की इमरजेंसी में यदि 40 मरीज भर्ती हो रहे हैं तो उनमें 25-30 हार्ट अटैक वाले होते हैं. उनमें बीपी, शुगर और कोलेस्ट्राल बढ़ा मिल रहा है.

Also Read: बिहार में 800 करोड़ रुपये का लॉटरी टिकट जब्त, एसटीएफ ने बड़े रैकेट का किया खुलासा

बच्चों को हो रही सांस लेने में परेशानी

पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ आइएस ठाकुर ने बताया कि खासकर पिछले तीन दिनों से अचानक ठंड बढ़ने से अस्पतालों में सदीं, खांसी, निमोनिया और सांस संबंधित बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है. पीएमसीएच के। शिशु रोग विभाग की इमरजेंसी से लेकर वार्ड में 70 प्रतिशत बच्चे निमोनिया, सांस में तकलीफ, खांसी व कोल्ड डायरिया से पीड़ित होकर भर्ती कराये गये हैं. यहां कुल 110 बच्चे भर्ती हैं. हथुआ वार्ड व गुजरी वार्ड में भर्ती मरीजों में छाती में दर्द, उल्टी-दस्त आदि की शिकायत ज्यादा है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >