सिर्फ एडमिट कार्ड लेकर न पहुंचें, BPSC ऑडिटर PT परीक्षा से पहले आयोग ने जारी किया नया निर्देश

BPSC Auditor PT Admit Card 2026: सिर्फ एडमिट कार्ड लेकर न पहुंचें, BPSC ऑडिटर PT परीक्षा से पहले आयोग ने जारी किया नया निर्देश...आगे पढ़ें पूरी खबर...

पटना से अनुपम कुमार की रिपोर्ट
BPSC Auditor PT Admit Card 2026:
बीपीएससी द्वारा आयोजित ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को ई-एडमिट कार्ड की अतिरिक्त प्रति परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य होगा.

ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड 28 जून से शुरू

आयोग के अनुसार ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया 28 जून से शुरू होगी. अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर अपने खाते से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे, जिसमें आवंटित परीक्षा जिले की जानकारी भी होगी.

BPSC Auditor PT Admit Card 2026: एडमिट कार्ड की जांच करना जरूरी

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने ई-एडमिट कार्ड पर अनुक्रमांक और बारकोड स्पष्ट रूप से अंकित होने की जांच अवश्य करें. किसी भी त्रुटि की स्थिति में तुरंत संबंधित विभाग से संपर्क करना होगा.

अतिरिक्त प्रति पर हस्ताक्षर अनिवार्य

आयोग ने निर्देश दिया है कि ई-एडमिट कार्ड की एक अतिरिक्त प्रति परीक्षा के दौरान वीक्षक के समक्ष हस्ताक्षर कर जमा करनी होगी. यह प्रक्रिया परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए लागू की गई है.

परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना अनिवार्य

अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा, जबकि एक घंटे पहले के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा. यह परीक्षा 5 जुलाई को एकल पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी.

ALSO READ: PPU में B.Ed., LLB, और BA LLB की परीक्षाएं 2 जुलाई से शुरू, जानिए पूरा शेड्यूल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Karuna Tiwari

करुणा तिवारी पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की. 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है. अपने काम के प्रति समर्पित करुणा हर दिन कुछ नया सीखने और बेहतर करने की कोशिश करती हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >