बीजेपी का बदला हुआ पूरा, पकड़ ली राजद की बड़ी गलती, इफ्तार पार्टी कार्ड में लालू यादव का नाम गलत

BJP- RJD: भारतीय जनता पार्टी ने राजद से अपना बदला पूरा कर लिया है. राजद की इफ्तार पार्टी के कार्ड में दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम ही गलत लिखा हुआ है. इसे लेकर बीजेपी हमलावर है.

BJP- RJD: बिहार में इन दिनों इफ्तार पर खूब सियासत हो रही है. रविवार को बिहार सीएम नीतीश कुमार ने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था. सोमवार को लालू यादव की पार्टी और चिराग पासवान की पार्टी ने पटना में इफ्तार पार्टी का आयोजन करवाया. राजद पार्टी ने इफ्तार पार्टी को लेकर को निमंत्रण कार्ड छपवाया उसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम ही गलत छपा हुआ है. इसके अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी का नाम भी गलत लिखा हुआ है. बीजेपी ने जैसे ही इस कार्ड को देखा उसे बदला लेने का मौका मिल गया.

राजद निमंत्रण पत्र

निमंत्रण कार्ड पर क्या छपा

लालू यादव की राजद की ओर से इफ्तार पार्टी का आयोजन अब्दुल बारी सिद्दीकी के आवास पर किया गया. इसके लिए निमंत्रण पत्र छपवाया गया और हजारों की संख्या में बांटे गए. लेकिन इस कार्ड में पार्टी के मुखिया लालू प्रसाद का नाम गलत छाप दिया गया. कार्ड में ‘लालू’ की जगह ‘लालु’ लिख दिया गया, लेकिन किसी की नजर इस गलती पर नजर नहीं गई. इसके अलावा ‘सिद्दीकी’ के नाम में ‘सिद्दिकी’ लिखा गया. इसके अलावा रोड को रोड़ लिख दिया गया है. बीजेपी नेता नीरज कुमार ने X पर लिखा, “इन लोगों ने हमारे माननीय प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जयसवाल जी के पत्र में गलती पर आरोप लगाया था, आज देख लीजिए श्रीमान तेजस्वी यादव जी नवमी फेल अपने पिता का नाम ही गलत लिख रहे हैं ! राजद में लालू परिवार में बुजुर्गों को अपमानित करने की परंपरा चल पड़ी है.”

दिलीप जायसवाल त्याग पत्र

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की गलती पकड़ी गई थी

कुछ दिन पहले जब बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार हुआ था और एक व्यक्ति एक पद के तहत दिलीप जायसवाल को मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था तब उनके पत्र में कई गलतियां हो गई थीं. राजद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इसके खूब मजे लिए थे. राजद ने सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए उसमें लिखा था, “ये बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं. अभी मंत्री भी थे. विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के अध्यक्ष और मंत्री को दो लाइन का त्यागपत्र भी नहीं लिखना आता है. बिहार तक भी सही नहीं लिखा है. बीजेपी भी उसी अंदाज में राजद की गलती पर मजा ले रही है.”

इसे भी पढ़ें: Patna News: NHAI के जीएम को सीबीआई ने 15 लाख रुपये घूस लेते पकड़ा, पास से मिले 1.18 करोड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >