बिरसा यूनाइटेड का वार्षिक चुनाव हुआ संपन्न, शिवशंकर बने अध्यक्ष

यूनाइटेड रेवन्यू सर्विस एसोसिएशन ऑफ बिहार यानी बिरसा यूनाइटेड के वार्षिक चुनाव में शिव शंकर गुप्ता, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय अध्यक्ष चुने गये हैं.

पटना. यूनाइटेड रेवन्यू सर्विस एसोसिएशन ऑफ बिहार यानी बिरसा यूनाइटेड के वार्षिक चुनाव में शिव शंकर गुप्ता, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय अध्यक्ष चुने गये हैं. उन्हें 59.9 फीसदी मत प्राप्त हुए. महासचिव पद पर सुधांशु शेखर, उपाध्यक्ष पद पर संजय कुमार निर्वाचित घोषित किये गये हैं. चुनाव समिति ने रविवार को निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किया है. इससे पहले बिरसा यूनाइटेड का यह चुनाव शनिवार को पटना में संपन्न हुआ. चुनाव में बिहार राजस्व सेवा के राजस्व अधिकारी, अंचल अधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता एवं समकक्ष, जिला भू अर्जन पदाधिकारी एवं समकक्ष और अपर समाहर्ता एवं समकक्ष श्रेणी के अधिकारियों ने हिस्सा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >