डिवाइडर से टकरायी बाइक पटना सिटी के युवक की मौत

patna news: दनियावां. दनियावां-नगरनौसा सड़क मार्ग पर दनियावां थाना के होरीलबिगहा गांव के समीप बुधवार की दोपहर बाद डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.

दनियावां. दनियावां-नगरनौसा सड़क मार्ग पर दनियावां थाना के होरीलबिगहा गांव के समीप बुधवार की दोपहर बाद डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. दनियावां पुलिस ने घायलों को पीएचसी दनियावां में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया. जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया. मृतक की पहचान बाइपास थाना के बेगमपुर (पटना सिटी) निवासी संजय कुमार गुप्ता के पुत्र विश्वजीत कुमार के रूप में की गयी है. वहीं घायल व्यक्ति की पहचान बाहरी बेगमपुर निवासी विपिन प्रसाद के पुत्र बॉबी कुमार के रूप में हुई है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि पटना सिटी के बाइपास थाना के बेगमपुर निवासी विश्वजीत कुमार अपने दोस्त के साथ एक बाइक से नालंदा जिला के नागरनौसा जा रहा था.

दनियावां थाना के पेट्रोल पंप के आगे गोरिल बिगहा गांव के पुल के पास पहुंचा ही थी की उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पुल के लोहे के डिवाइडर से टकरा गयी. जिससे दोनों को गंभीर चोट लगी. और दोनों बेहोश होकर सड़क पर गिर गये थे.

दानापुर ईंट लदे ट्रैक्टर पलटने से एक मजदूर जख्मी

दानापुर. शाहपुर थाना क्षेत्र के आनंद बाजार-छितनवां रोड के लोदीपुर में बुधवार को दोपहर में ईंट लदे ट्रैक्टर पलटी मारने से एक मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी का पहचान मुबारकपुर कृषि फार्म निवासी विनोद राय के 15 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार के रूप में किया गया है. जख्मी गोलू को इलाज के लिए अुनमंडलीय अस्पताल लाया गया. जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया है. परिजनों ने बताया कि ईंट लदे ट्रैक्टर पर मजदूरी करता है और ट्रैक्टर पलटी मारने से गोलू गंभीर रूप से जख्मी हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >