Bihar Train News: इंडिगो क्राइसिस के बीच बड़ी खुशखबरी, पटना से आनंद विहार के लिए चलेंगी इतनी जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए टाइमिंग

Bihar Train News: रेल यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए पटना से आनंद विहार के लिये दो स्पेशल ट्रेनें चलाई जायेंगी. इसे लेकर पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने पूरी जानकारी दी.

Bihar Train News: यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पटना और दरभंगा से आनंद विहार टर्मिनल के लिए स्पेशल ट्रेनें चलायी जायेंगी. यह जानकारी पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी. इन ट्रेनों के चलने से पैसेंजर्स को काफी ज्यादा सहूलियत मिलने वाली है.

इन ट्रेनों का होगा परिचालन

02309 पटना-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन: पटना से 6 और 8 दिसंबर को 20:30 बजे खुल कर अगले दिन 15:00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी.

02310 आनंद विहार टर्मिनल-पटना स्पेशल ट्रेन: 7 और 9 दिसंबर को 19.00 बजे खुल कर अगले दिन 14:00 बजे पटना पहुंचेगी.

02395 पटना-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन: पटना से 7 दिसंबर को 20:30 बजे खुल कर अगले दिन 15:00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी.

02396 आनंद विहार टर्मिनल-पटना स्पेशल ट्रेन: 8 दिसंबर को 19:00 बजे खुल कर अगले दिन 14:00 बजे पटना पहुंचेगी.

05563 दरभंगा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन: दरभंगा से 7 दिसम्बर को 18.15 बजे खुल कर अगले दिन 21.15 बजे आनंद विहार पहुंचेगी

05564 आनंद विहार-दरभंगा स्पेशल ट्रेन: 9 दिसम्बर को 00.05 बजे खुल कर 23.00 बजे दरभंगा पहुंचेगी.

यात्रियों की सुविधा को लेकर समस्तीपुर रेल डिवीजन अलर्ट

सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की माने तो, समस्तीपुर रेल डिवीजन हमेशा पैसेंजर्स की सुविधाओं को लेकर अलर्ट रहता है. ऐसे में आनंद विहार टर्मिनल तक दरभंगा और पटना से स्पेशल ट्रेनें चलाई जायेंगी. इससे लोगों की परेशानियों का समाधान हो सकेगा. इसके साथ ही उनकी यात्रा भी आसान हो सकेगी. रेलवे विभाग की तरफ से यह पहल बेहद खास मानी जा रही है.

इंडिगो क्राइसिस के बीच मिल सकती है राहत

देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो की उड़ानों में जारी संकट चौथे दिन भी जारी है. बिहार से लेकर देश के कई हिस्सों में हजार से अधिक उड़ानें रद्द होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसका सीधा असर पटना-दिल्ली रूट पर भी देखने को मिल रहा है. यहां अचानक किराया इतनी तेजी से बढ़ गया कि वह लंदन जाने वाले किराए को भी पीछे छोड़ गया. ऐसे में रेलवे की तरफ से यह बेहद खास फैसला माना जा रहा है.

Also Read: Samrat Choudhary: गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को दिया 3 महीने का अल्टीमेटम, DGP को मिले ये 5 टारगेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >