13 मई को होगी सम्राट सरकार की कैबिनेट बैठक, कई फैसलों पर लग सकती है मुहर

Samrat Cabinet Meeting: पटना सचिवालय में सम्राट चौधरी सरकार की अहम कैबिनेट बैठक 13 मई को होगी. सुबह 10:30 बजे से शुरू होने वाली इस बैठक में कई बड़े विभागीय प्रस्ताव, विकास योजनाएं, वित्तीय फैसले और प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. नई सरकार के लिए यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

Samrat Cabinet Meeting: 13 मई को बिहार सरकार की कैबिनेट बैठक पटना के मुख्य सचिवालय में सुबह 10:30 बजे से होगी. सरकार की तरफ से जारी आधिकारिक सूचना के मुताबिक इस बैठक की कमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी संभालेंगे. बैठक को लेकर सभी मंत्रियों, दोनों उपमुख्यमंत्रियों और अधिकारियों को सूचना भेज दी गई है.

कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं

इस बैठक में कई जरूरी मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. अलग-अलग विभागों से जुड़े अहम प्रस्ताव रखे जा सकते हैं और कई बड़े फैसलों पर मुहर लग सकती है. माना जा रहा है कि बिहार के विकास, सरकारी योजनाओं, प्रशासनिक कामकाज और वित्तीय मामलों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय इस बैठक में सामने आ सकते हैं.

आदेश की कॉपी

बैठक को लेकर हलचल तेज

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में दोनों डिप्टी सीएम भी शामिल रहेंगे. इसके अलावा सरकार में शामिल नए मंत्रियों की मौजूदगी भी अहम होगी. नई टीम के साथ होने वाली यह बैठक आगे की रणनीति तय करने के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. ऐसे में सरकार के अंदर भी इस बैठक को लेकर हलचल तेज है.

मुख्य सचिवालय में बैठक को लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं. सुरक्षा से लेकर बिजली, बैठने की व्यवस्था, खानपान और दूसरी जरूरी सुविधाओं को लेकर संबंधित विभागों को जिम्मेदारी दी गई है. अधिकारियों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि बैठक के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

आम लोगों की भी रहेगी नजर

इस बैठक पर राजनीतिक गलियारों के साथ-साथ आम लोगों की भी नजर रहेगी, क्योंकि इसमें लिए जाने वाले फैसलों का असर सीधे बिहार के विकास और जनता से जुड़ी योजनाओं पर पड़ सकता है. 13 मई की यह कैबिनेट बैठक सम्राट चौधरी सरकार के आगे के फैसलों और प्राथमिकताओं की तस्वीर काफी हद तक साफ कर सकती है.

इसे भी पढ़ें: बाहर SBI का बोर्ड, अंदर चल रही थी बाल-दाढ़ी कटाई, पटना का यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >