बिहार में नौकरियों की बौछार, इस विभाग में 16584 पदों पर जल्द होगी बहाली, डिप्टी सीएम का ऐलान

Bihar Job News: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 16584 पदों पर बहाली होगी. इसमें 8051 राजस्व कर्मचारी और 765 अमीन शामिल हैं. नए पदों पर बहाली की नियमावली लागू की गई है. 2026-27 के लिए 2190 करोड़ रुपये का बजट भी सदन से पारित हुआ है.

Bihar Job News: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में मार्च 2027 तक 16584 पदों पर बहाली होगी. जिन पदों पर बहाली की जायेगी उनमें राजस्व अधिकारी व कर्मचारी से लेकर अमीन तक के पद शामिल हैं. इनमें राजस्व कर्मचारी के 8051 और अमीन के 765 पद शामिल हैं. बाकी के पद विभाग के अन्य कैडरों के हैं.

इस संबंध में संबंधित आयोगों को आदेश भेजा गया है. विभाग में स्वीकृत पदों की संख्या 22342 है. शुक्रवार को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विधानसभा में 2026-27 के लिए बजट अनुदान मांगों पर सरकार की तरफ जवाब दे रहे थे.

राजस्व कर्मचारी के 8051 पदों पर होगी बहाली

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि राजस्व कर्मचारी के 8051 पदों पर बहाली होगी. बिहार कर्मचारी चयन आयोग को वर्ष 2023 में 3559 पदों पर बहाली के लिए अधियाचना भेजी गयी है. साथ ही बचे हुये पदों का रोस्टर क्लियरेंस कर नियमित नियुक्ति के लिए वर्ष 2025 में 4492 पदों की अधियाचना सामान्य प्रशासन विभाग को भेजी गयी है.

बिहार राजस्व कर्मचारी के 3303 नये पद बनाये गए हैं. इससे राजस्व कर्मचारी का पहले से स्वीकृत पद 8472 से बढ़कर अब 11775 हो गया है. वर्तमान में लगभग 3767 राजस्व कर्मचारी काम कर रहे हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

अमीन के 765 पदों पर होगी बहाली

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में अमीन के 765 पदों पर बहाली होगी. इन पदों का रोस्टर क्लियरेंस कर नियमित नियुक्ति के लिए वर्ष 2025 में कुल 765 पदों की अधियाचना सामान्य प्रशासन विभाग को भेजी गयी है. फिलहाल अमीन के कुल स्वीकृत पद 2502 हैं. वर्तमान में 1199 अमीन कार्यरत हैं.

इसे भी पढ़ें:  बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD का अलर्ट जारी

हो जाएं तैयार, मई में घर-घर पहुंचेगी जनगणना टीम, पूछे जाएंगे 33 सवाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >