Bihar Portable Hospital: बिहार में एंबुलेंस नहीं अब सीधे अस्पताल ही पहुंचेगा मरीज के पास! 12 मिनट में कहीं भी ऑपरेशन थियेटर तैयार

Bihar Portable Hospital: बिहार को दुनिया का पहला पोर्टेबल अस्पताल मिल गया है. आज 29 जुलाई को पटना एम्स में डेमो होगा. इस खास पोर्टेबल हॉस्पिटल का नाम भीष्म क्यूब है, जिसे भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय की ओर से बनाया गया है.

Bihar Portable Hospital: बिहार को पोर्टेबल हॉस्पिटल भीष्म क्यूब मिल गया है. बिहार में अब आपदा के वक्त मरीजों के पास सिर्फ एंबुलेंस नहीं बल्कि सीधा हॉस्पिटल ही पहुंचेगा. यह एक खास क्यूब है, जिससे 20 मिनट में अस्पताल और 12 मिनट में कहीं भी ऑपरेशन थियेटर को तैयार किया जा सकेगा. भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय की ओर से दुनिया का पहला पोर्टेबल अस्पताल तैयार किया गया है. इसे पहली बार अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान प्रदर्शित किया गया था.

पटना एम्स में आज होगा डेमो

आज 29 जुलाई को पटना एम्स में डेमो भी होने वाला है. इससे मिलने वाली सुविधाओं की बात करें तो, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और मॉनिटरिंग डिवाइस जैसी फैसिलिटी मिलेगी. 72 मिनी क्यूब को मिलाकर एक क्यूब तैयार किया गया है. जिसमें 200 मरीजों का इलाज किया जा सकता है. जानकारी के मुताबिक, गोली लगने के घाव, जलने, सिर, रीढ़ की हड्डी और छाती की चोटों, छोटी सर्जरी, फ्रैक्चर और गंभीर बल्ड लॉस को कंट्रोल किया जा सकता है. यह हल्का और पोर्टेबल होने के कारण एयरड्रॉप से लेकर जमीनी परिवहन तक कहीं भी आ-जा सकता है.

देश के सभी एम्स को मिली यूनिट

जानकारी के मुताबिक, भीष्म क्यूब एक ट्रॉमा केयर सेंटर की तरह काम करता है. सुदूर इलाके में परेशानी होने के कारण इसे वहां भेजा जा सकेगा. इसे पहाड़ी, ग्रामीण और सीमावर्ती इलाकों में तुरंत तैनात किया जा सकता है. इतना ही नहीं, हर रोज 10-15 सर्जरी किया जा सकता है. वहीं, भारत सरकार की ओर से देश के सभी एम्स को एक एक यूनिट दी गई है. ऐसे में पटना एम्स को भी एक यूनिट मिला है. जिसका आज डेमो होगा. बिहार के सुदूर इलाके के लोगों के लिए यह लाभदायक माना जा रहा है.

Also Raed: International Tiger Day: वीटीआर में इस वजह से बढ़ रही बाघों की संख्या, 15 सालों में 7 गुना हुआ इजाफा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >