सीएम सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, क्या हुई बात?

Bihar Politics: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की. इस दौरान नीतीश कुमार ने सीएम सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ भी रखा. इससे पहले नीतीश कुमार ने दोनों डिप्टी सीएम बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी से मुलाकात भी की थी.

Bihar Politics: बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात करने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे. दोनों की मुलाकात 5 देशरत्न मार्ग स्थित आवास पर हुई. इस दौरान एक तस्वीर में देखा गया कि सीएम सम्राट चौधरी हाथ जोड़कर नीतीश कुमार को प्रणाम कर रहे हैं और नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखा. सम्राट से मिलने के बाद नीतीश कुमार मुस्कुराते हुए दिखे.

नीतीश कुमार और सीएम सम्राट चौधरी की मुलाकात लगभग 20 मिनट तक हुई. संभावना जताई जा रही है कि दोनों के बीच मौजूदा राजनीतिक हालातों पर बातचीत हुई होगी. जानकारी के मुताबिक, शनिवार को सम्राट चौधरी से मिलने से पहले नीतीश कुमार ने दोनों डिप्टी सीएम बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी से मुलाकात भी की थी.

सम्राट चौधरी ने दिया था आदेश

मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालते ही सम्राट चौधरी एक्शन मोड में हैं. सीएम सम्राट चौधरी ने सख्त आदेश दिया था कि बिहार को विकसित राज्य बनाना है और इसके लिए अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ काम करें. प्रखंडों और थानों में आम जनता को हर बेहतर और समय पर सुविधा दी जाए. समस्याओं का तेजी से समाधान करें.

सुबह-सुबह लोगों की जुटी भीड़

शनिवार की सुबह उनसे मिलने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी. इस दौरान गयाजी से एक युवक पहुंचा. वह युवक सीएम सम्राट चौधरी के लिए माला लेकर आया था. उसने सम्राट चौधरी से लोन की अपील की, ताकि उसे नौकरी के लिए बिहार से बाहर नहीं जाना पड़े. युवक की अपील पूरा करने का आश्वासन इस दौरान सम्राट चौधरी ने दिया. इस दौरान एक दंपति भी उनसे मदद के लिए पहुंचे. इसके अलावा भी कई लोगों ने उनसे मुलाकात की.

Also Read: पटना में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की रेड, करोड़ों की संपत्ति का मामला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >