Bihar Politics: NDA में रहकर अलग से बहुजन भीम सम्मेलन करेंगे चिराग पासवान, किस ओर कर रहे इशारा ?

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है. तमाम राजनीतिक नेताओं ने अपनी-अपनी ओर से जीत को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है. ऐसे में बात करें लोजपा (रामविलास) के सुप्रीमो व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की, तो वे फुल फॉर्म में आ गए हैं. पटना में पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई थी, जिसमें नेताओं ने अपनी ताकत दिखाई. अब पार्टी विभिन्न जिलों में बहुजन भीम सम्मेलन भी करेगी.

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है. चुनाव को लेकर तैयारियों में तमाम राजनीतिक नेता जुट गए हैं. ऐसे में बात करें लोजपा (रामविलास) के सुप्रीमो व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की, तो वे बिहार की राजनीति में चुनाव से पहले पूरे तरीके से एक्शन मोड में आ गए हैं. दरअसल, पटना में उनकी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई, जिसमें विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी रणनीति तय की गई. साथ ही पार्टी ने अपनी ताकत भी दिखा दी.

अलग से लोजपा (रामविलास) करेगी बहुजन भीम सम्मेलन

बता दें कि, चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) एनडीए की घटक दल है. लेकिन, पार्टी ने यह फैसला लिया कि, बिहार के विभिन्न जिलों में बहुजन भीम सम्मेलन करेगी. पार्टी की ओर से बहुजन भीम संवाद के नाम से कार्यक्रम आयोजित की जाएगी. साफ तौर पर माना जा रहा है कि, चिराग पासवान बहुजन भीम सम्मेलन के जरिये विधानसभा चुनाव से पहले सहयोगी दलों को खुद की पार्टी लोजपा (रामविलास) की ताकत दिखाना चाहते हैं. ताकि जब भी विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीट का बंटवारा हो तो लोजपा (रामविलास) मजबूत दिखे. 

एनडीए में लोजपा (रामविलास) की स्वतंत्र पहचान 

इतना ही नहीं, पार्टी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि, चुनाव में एनडीए के अंदर रहते हुए लोजपा (रामविलास) स्वतंत्र पहचान के साथ भागीदारी निभाएगी. इस तरह से चिराग पासवान बड़ी तैयारी में जुट गए हैं. इधर, कुछ दिनों पहले के वाकये की बात का जाए तो, एनडीए की मुख्य पार्टी बीजेपी की ओर से सामूहिक अभियान चलाने की बात कही गई थी. लेकिन, अब लोजपा (रामविलास) अलग से बहुजन भीम सम्मेलन करेगी, जिसके बाद से सियासी हलचल मच गई है.

बहुजन भीम सम्मेलन होगा बेहद खास

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 की बात करें तो, एनडीए में 3 पार्टियां थी. सीएम नीतीश कुमार, उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी. लेकिन, 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में इन तीनों पार्टियों के साथ चिराग की लोजपा (रामविलास) भी है. भाजपा और जेडीयू के बीच कम से कम एक सीट ज्यादा लड़ने की रेस चल रही है. 100- 101 सीट के खेल के बाद जो 42-43 सीटें बच रही हैं, उसमें कुशवाहा और मांझी के बाद चिराग के लिए जो बच रहा है, वो लोजपा को मंजूर नहीं है. ऐसे में पार्टी की ओर से किया जा रहा बहुजन भीम सम्मेलन सियासी नजरिये से बेहद खास माना जा रहा है. 

Also Read: बिहार के छपरा में हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आया डीजे रथ, गाड़ी में सवार दो चचेरे भाइयों की मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >