सीएम नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन नाराज, कहा- निशांत को फुल फ्लेज्ड में लाएं

Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा निर्वाचन पर जेडीयू नेता आनंद मोहन नाराज दिखे. उन्होंने कहा- हमारे जैसे हजारों लोग इस फैसले से आहत और असहमत हैं. साथ ही उन्होंने निशांत कुमार को पावर देने की बात भी कही.

Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भूमिका जल्द ही केंद्र की राजनीति में दिखने वाली है. लेकिन बिहार में जेडीयू के नेता और कार्यकर्ता सीएम नीतीश से एक बार फिर इस मामले में विचार करने और बिहार छोड़कर नहीं जाने की अपील कर रहे हैं. ऐसे में जेडीयू के नेता आनंद मोहन भी इस फैसले से नाराज दिखे. उन्होंने कहा- जनता के बीच इस फैसले को लेकर आक्रोश है.

आनंद मोहन बोले- विश्वास को ठेस पहुंचा

मीडिया के सवाल पर आनंद मोहन ने यह भी कहा कि जनता के बीच कहा गया था, 2025 से 2030 फिर से नीतीश, इस विश्वास को ठेस पहुंचा है. जो भी लोग ये समझते हैं कि इसका लाभ होगा तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. जेडीयू को तो इस फैसले से नुकसान होगा ही लेकिन इससे ज्यादा बीजेपी को होगा. इसका लाभ प्रतिपक्ष को मिलेगा, क्योंकि पिछड़ा और अति-पिछड़ा लोगों के बीच इस फैसले का कड़ा मैसेज गया है.

निशांत कुमार को CM बनाने पर क्या बोले?

निशांत कुमार को सीएम बनाने के सवाल पर कहा कि निशांत कुमार के आने से उम्मीद जगी है. निशांत कुमार को लाया जाना नीतीश कुमार के दिल्ली जाने के फैसले के लिए एक शॉक ऑब्जर्वर है. लेकिन निशांत कुमार को सीएम बनाते हैं तो अच्छी बात है. साथ ही निशांत को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के सवाल पर बोले- उपमुख्यमंत्री क्या होता है? उपमुख्यमंत्री मतलब चुप मुख्यमंत्री. इसलिए अगर लाते हैं तो फुल फ्लेज्ड में लाना चाहिए.

BJP से आनंद मोहन ने किसे किया सपोर्ट?

आनंद मोहन ने आगे यह भी कहा कि अगर बीजेपी से किसी को मुख्यमंत्री बनाया जाता है तो लव-कुश, पिछड़ा या फिर अति पिछड़ा का मैसेज था, उसमें बेहतर विकल्प सम्राट चौधरी हैं. इस तरह से आनंद मोहन ने बिहार के अगले सीएम फेस को लेकर जेडीयू से निशांत कुमार और बीजेपी से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का समर्थन किया है. लेकिन एनडीए की ओर से क्या फैसला लिया जाता है, इसका अब भी इंतजार किया जा रहा है.

Also Read: बिहार में मेला देखकर लौट रहे 3 दोस्तों की मौत, एक लापता, रेलिंग तोड़कर नदी में गिरी कार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >