राज्यपाल सैयद अता हसनैन का दानापुर रेजिमेंट सेंटर दौरा, वीर सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

Patna News: सैयद अता हसनैन ने गुरुवार को बिहार रेजिमेंट सेंटर का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने वीर स्मृति स्थल पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और सैनिकों व एनसीसी कैडेट्स से संवाद किया.

Patna News: (संजय कुमार की रिपोर्ट) बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने दानापुर में बिहार रेजिमेंट सेंटर का औपचारिक एवं गरिमामय दौरा किया. आगमन पर जनरल ऑफिसर कमांडिंग 111 एरिया और स्टेशन कमांडर ने सैन्य परंपराओं के अनुरूप उनका स्वागत किया.

वीर स्मृति स्थल पर शहीदों को श्रद्धांजलि

राज्यपाल ने वीर स्मृति स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर बिहारी सैनिकों को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि शहीद सैनिकों का साहस, कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान देश के लिए प्रेरणा है तथा राष्ट्र सदैव उनका ऋणी रहेगा.

सैनिकों और एनसीसी कैडेट्स से किया संवाद

दौरे के दौरान राज्यपाल ने विजिटर बुक में अपने विचार भी दर्ज किए। इसके बाद उन्होंने एनसीसी कैडेट्स और दानापुर स्टेशन के सैनिकों से आत्मीय संवाद किया. उन्होंने सैनिकों के अनुभव सुने और उनके उच्च मनोबल, समर्पण तथा राष्ट्र सेवा के प्रति निष्ठा की सराहना की.

कई वरिष्ठ सैन्य और प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर 111 एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग पवन चड्डा, बिहार के डीजीपी विनय कुमार, स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर अमित बेदी, बिहार रेजिमेंटल सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर राकेश कुमार बोरा समेत सेना, सीआरपीएफ, एसएसबी, एयरफोर्स और एनसीसी के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

सैनिकों के लिए प्रेरणादायी रहा दौरा

राज्यपाल का यह दौरा सैनिकों के लिए प्रेरणादायी रहा। इस अवसर ने सैन्य परंपराओं, अनुशासन और राष्ट्र सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करने का संदेश दिया.

Also Read: पटना में बड़ा हादसा: अटल पथ सर्विस लेन के 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरा राहगीर, एक घंटे बाद हुआ रेस्क्यू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ragini Shamra

Ragini Shamra is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >