Bihar Panchayat Chunav: बिहार में इस साल के अंत तक पंचायत चुनाव होने की संभावना जताई जा रही है. इसकी तैयारी पंचायती राज विभाग के साथ-साथ राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से भी की जा रही है. इस बार के चुनाव में आरक्षण रोस्टर (रिजर्वेशन लिस्ट) और जनसंख्या प्रकाशन बेहद खास माना जा रहा है. इससे चुनाव प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है.
क्यों खास माना जा रहा आरक्षण रोस्टर?
जानकारी के मुताबिक, किस पंचायत में मुखिया, पंच, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य या फिर जिला परिषद सीट एससी, एसटी, ओबीसी, ईबीसी या फिर महिलाओं के लिए आरक्षित होगी, इसका पता आरक्षण रोस्टर के आने के बाद ही चल सकेगा. ऐसी स्थिति में पंचायत चुनाव के संभावित उम्मीदवारों की नजरें अब आने वाले लिस्ट पर टिक गई हैं. ऐसे में सियासी सरगर्मी अभी से ही बढ़ गई है.
जनसंख्या के नए आंकड़ों पर नजर
पंचायत चुनाव को लेकर अभी सबसे ज्यादा फोकस जनसंख्या के नए आंकड़ों के प्रकाशन और उसके आधार पर जिस तरह सीटों का निर्धारण किया जाना है, उस पर बना हुआ है. आंकड़े आने के बाद ही हर जिले के लिए आरक्षण रोस्टर तैयार किया जाएगा. बिहार में होने वाले पंचायत चुनाव की बड़ी खासियत है. इसी के जरिए गांव की सरकार चुनी जाती है, जिसका असर जमीनी स्तर पर लागू होने वाली विकास योजनाओं पर पड़ता है.
इस बार चुनाव हो सकता है दिलचस्प
बिहार सरकार की ओर से गांव इलाकों को लगातार डेवलप किया जा रहा है. सड़क, पेयजल, पक्की नाली समेत कई योजनाएं गांव इलाकों के डेवलपमेंट के लिए लाई गई हैं. ऐसे में इस बार जनता ऐसे चेहरे को नेता बनाने की तैयारी में है जो विकास योजनाओं को धरातल पर उतार सके. माना यह भी जा रहा है कि इस बार के पंचायत चुनाव में युवा उम्मीदवारों की भी भागीदारी अहम होने वाली है. इसके अलावा डिजिटल चुनाव प्रचार की वजह से इस बार का चुनाव और भी दिलचस्प हो सकता है.
पंचायत चुनाव में चिप वाले ईवीएम का होगा इस्तेमाल
इस बार के पंचायत चुनाव में चिप वाले ईवीएम से वोट डाले जायेंगे. चिप वाले ईवीएम की खासियत कुछ इस प्रकार है-
- ईवीएम अगर नष्ट हो जाता है तो चिप में लोगों का एक-एक वोट सेफ रहेगा.
- एक बूथ पर कितने लोगों ने वोट डाले, ये चिप की मेमोरी में रिकॉर्ड रहेगा.
- वोटिंग के बाद चिप को स्टोर किया जा सकता है. ताकि सालों बाद बेहद आसानी से सबूत के तौर पर देखा जा सके.
- ईवीएम में पहले से स्टोर मेमोरी को होने वाले चुनाव से पहले डिलीट किया जा सकता है.
Also Read: बिहटा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एप्रन के निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य
