बिहार पंचायत चुनाव: भाजपा से भी हुई ये चूक तो पड़ेगा महंगा, मंत्री सम्राट चौधरी ने उम्मीदवारों को दी चेतावनी

बिहार में पंचायत चुनाव (Bihar Panchayat Election 2021)का बिगुल बज चुका है. राज्य सरकार ने चुनाव के लिए हरी झंडी दे दी है. प्रदेश में 11 चरणों में पंचायत चुनाव कराने का फैसला लिया गया है. वहीं पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों को सचेत किया है.

बिहार में पंचायत चुनाव (Bihar Panchayat Election 2021)का बिगुल बज चुका है. राज्य सरकार ने चुनाव के लिए हरी झंडी दे दी है. प्रदेश में 11 चरणों में पंचायत चुनाव कराने का फैसला लिया गया है. वहीं पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी (samrat chaudhary) ने चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों को सचेत किया है.

बिहार में 11 चरणों में होने वाले पंचायत चुनाव में पहले चरण का मतदान (Bihar Panchayat Election Date) 24 सितंबर को होगा. चुनाव में अपना भाग्य आजमाने के लिए उम्मीदवारों ने तैयारियों को जोर दे दिया है. वहीं राजनीतिक दलों ने भी अपने-अपने समर्थक प्रत्याशियों के लिए ग्राउंड सजाना शुरू कर दिया है. इस बीच एक न्यूज चैनल पर बात करते हुए पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने सभी राजनीतिक दलों को चेतावनी दी है.

मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि कोई भी राजनीतिक दल पंचायत चुनाव में नियमों का उल्लंघन नहीं करे. किसी भी दल के झंडे, बैनर या पोस्टर का इस्तेमाल अगर किसी प्रत्याशी ने किया तो चुनाव आयोग कड़ी कार्रवाई करेगी. उन्होंने इस दौरान अपने दल भाजपा को भी अलर्ट किया और कहा कि किसी भी राजनीतिक दल ने अगर ऐसा किया तो कार्रवाई होगी. चाहे वो भाजपा ही क्यों नहीं हो.

Also Read: Bihar News: जमीन खोदने पर मिले थे AK-47 व महंगे विदेशी हथियार, अंतरराष्ट्रीय तस्कर को दबोचने पहुंची NIA की टीम

बता दें कि बिहार पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी गाइडलाइन (Panchayat Election Guideline) के तहत किसी भी प्रत्याशी को किसी भी राजनीतिक दल के झंडा या पोस्टर का इस्तेमाल नहीं करना है. वहीं कोई भी प्रत्याशी अगर वोट के लिए रुपये बांटता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. आयोग ने प्रत्‍याशियों के लिए चुनाव में खर्च की सीमा तय कर दी है.

चरणवार मतदान की तिथि

पहला चरण- 24 सितंबर

दूसरा चरण- 29 सितंबर

तीसरा चरण- 08 अक्तूबर

चौथा चरण – 20 अक्तूबर

पांचवां चरण- 24 अक्तूबर

छठा चरण- 03 नवंबर

सातवां चरण- 15 नवंबर

आठवां चरण- 24 नवंबर

नौवां चरण- 29 नवंबर

दसवां चरण- 08 दिसंबर

अंतिम चरण- 12 दिसंबर

POSTED BY: Thakur Shaktilochan

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >