Bihar News: गंगा का जलस्तर बढ़ते ही खुल गया पीपा पुल, अब नाव एकमात्र सहारा, इतने पंचायतों के लोगों की बढ़ी परेशानी

Bihar News: बिहार में मानसून एक्टिव होते ही लगभग सभी जिलों में झमाझम बारिश का दौर देखा जा रहा है. इस बीच गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से पीपा पुल को खोल दिया गया है. जिससे लाखों लोग प्रभावित हुए. इन लोगों के लिए एकमात्र सहारा नाव रह गया है.

Bihar News: बिहार में मानसून अब पूरी तरह से एक्टिव हो गया है. जिसके बाद राज्य के विभिन्न जिलों में झमाझम बारिश हो रही है. इसके साथ ही मौसम विभाग की ओर से कई जिलों में आगे के कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने का पूर्वानुमान भी जारी किया गया. इस बीच बिहार की कई नदियां उफान पर आ गई है. गंगा नदी का जलस्तर भी बढ़ता जा रहा है. ऐसे में खबर सामने आई है कि, ग्यासपुर घाट पर बने पीपा पुल को खोल दिया गया है. जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ गई है. वहीं, पीपा पुल खुल जाने के बाद अब लोगों के लिए एक मात्र सहारा नाव रह गया है. अब लोग सिर्फ नाव के जरिये ही आवागमन कर सकेंगे.

इन पंचायतों के लोग हुए प्रभावित

बता दें कि, ग्यासपुर घाट पर बने पीपा पुल से बख्तियारपुर की करीब 5 पंचायत के लोग प्रभावित हो गए हैं. इन पांच पंचायतों में काला दियारा, रूपस-महाजी, हरदासपुर दियारा, चिरैया और सतभैया शामिल है. इन सभी पंचायतों के दर्जनों गांवों के लाखों लोग प्रभावित हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, इन सभी पंचायतों के लोगों के अलावा वैशाली और समस्तीपुर जिले के लोग भी बड़ी संख्या में पीपा पुल से आना-जाना करते थे. लेकिन, अब दियारा के पास बसे लोगों को बड़ी परेशानी होने वाली है.

नाविकों को दी गई हिदायत

बता दें कि, हर साल करोड़ों की लागत से बना पीपा पुल सिर्फ 6 महीने ही चालू रहता है. मानसून के आने के बाद भारी बारिश का दौर शुरू हो जाता है. गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने लगती है, जिसके बाद इस पुल को खोल दिया जाता है. इसके बाद लोगों के पास आवागमन के लिए एक मात्र सहारा नाव ही बच जाता है. गंगा की धारा में ओवरलोडेड नावों से यात्रा करनी पड़ेगी. कई लोग तो ट्रैक्टर और बाइक भी नाव पर ले जाते हैं, जिसके कारण खतरा बना रहता है. हालांकि, नाविकों को क्षमता से अधिक लोगों को नाव पर बैठाने को लेकर भी सख्त हिदायत दी गई है. साथ ही ओवर लोडिंग में दोषी पाए जाने पर नाविकों पर कड़ी कार्रवाई भी की जा सकती है.

Also Read: Bridge Maintenance Policy: बिहार में पुलों का निरीक्षण अब हाई टेक तरीके से, नई पॉलिसी के बारे में मंत्री ने दी पूरी जानकारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >