बिहार में चड्डी-बनियान डकैत गैंग सक्रिय, पटना में तीन घरों में डकैती तो सुपौल में भी घटना को दिया अंजाम…

Bihar News: बिहार में चड्डी- बनियान डकैत गैंग सक्रिय हो गया है. राजधानी भी अब डकैतों से सुरक्षित नहीं है. बिहार के अलग-अलग जिलों में डकैत घटना को अंजाम दे रहे हैं. सुपौल में भी डकैत घटना को अंजाम दिए हैं.

Bihar News: बिहार में चड्डी- बनियान डकैत गैंग सक्रिय हो गया है. राजधानी भी अब डकैतों से सुरक्षित नहीं है. बिहार के अलग – अलग जिलों में डकैत घटना को अंजाम दे रहे हैं. सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र के बेंगायपट्टी में भी बीती रात करीब आधा दर्जन डकैत घटना को अंजाम दिए हैं. पटना की बात करें तो परसा बाजार के धन्नु चक गांव में रविवार की देर रात चड्डी-बनियान गैंग के डकैतों ने तीन घरों में डकैती की घटना को अंजाम दिया है.

डकैतों ने पटना में बीती रात दो सब्जी विक्रेता और एक वकील के घर में अपना हाथ साफ किया. तीनों घरों में डकैतों ने परिवार के सदस्य को बंधक बनाकर डकैती को अंजाम दिया और फरार हो गए. परिजनों ने गांव में डकैती की खबर को जैसे फैलाया पूरा गांव में शोर मच गया. गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद परसा बाजार, गोपालपुर और बेउर थाने की पुलिस डकैतों की घेराबंदी करने लगी.

ग्रामीणों और पुलिस ने करीब दो घंटे तक ढूंढा मगर कोई नहीं मिला

ग्रामीणों और पुलिस द्वारा करीब दो घंटे तक डकैतों की तलाशी की गई मगर कोई हाथ नहीं लगा. पीड़ितों ने आधा दर्जन अज्ञात डकैतों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है. बता दें कि डकैतों ने 20 मिनट के अंदर घटना को अंजाम दिया है. डीएसपी सदर टू के नेतृत्व में गोपालपुर और परसा बाजार पुलिस की टीम डकैतों की पहचान कर रही है.

Also Read: सिवान में बेखौफ हुए अपराधी, दिनदहाड़े युवक के सिर में गोली मारकर हत्या…

बांस की सीढ़ी से घर में घुसे, दूध भात भी खाया

जानकारी के मुताबिक डकैत बांस का सीढ़ी लगाकर सबसे पहले सब्जी विक्रेता मोनू साव के घर में घुस गए. उसके बाद छत के सहारे नीचे उतरे. जिसके बाद पूरा परिवार जग गया. फिर सभी परिवार को बंधक बना पत्नी और बच्ची के गहने उतार लिए. इसका विरोध करने पर महिलाओं को पिस्टल दिखाया और तीन-चार थप्पड़ भी लगा दिए, जिसके कारण वो घायल हो गईं. डकैतों ने उसके बाद दूध-भात भी खाया. डकैत पिस्टल, लोहे की रॉड और लाठी-डंडे से लैस थे.

महिलाओं को बंधक बनाया, गोली मारने की दी धमकी

इसके बाद बेखौफ योगेंद्र साव के घर में घुसे. डकैतों ने योगेंद्र के घर की महिलाओं को बंधक बनाया और धमकी दी कि अगर हल्ला करोगे तो गोली मार देंगे. डरा धमका के महिलाओं से डकैतों ने चाबी मांगी और आलमारी में रखे 6 हजार रुपए और पत्नी के गले से सोने का लॉकेट उतरवा लिया. उसके बाद डकैतों ने 100 मीटर की दूरी पर मौजूद वकील सुनील कुमार के घर पर धावा बोला. जहां से 10 हजार रुपए और कुछ जेवर भी ले गए.

Also Read: मुंगेर में तेज रफ्तार हाइवा से कुचलकर किशोर की मौत, सड़क जाम, तीन दिनों में दूसरी घटना…

सुपौल में भी डकैतों ने घटना को दिया अंजाम

बता दें कि पूरे बिहार में चड्डी बनियान डकैत गैंग सक्रिय हो गया है. जो भी डकैत घटना को अंजाम दे रहे हैं वे चड्डी बनियान में नजर आ रहे हैं. सभी की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है. बीती रात सुपौल में भी डकैतों ने घटना को अंजाम दिया है. राघोपुर थाना क्षेत्र के हुलास पंचायत अंतर्गत बेंगायपट्टी में बीती रात करीब आधा दर्जन अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया है. घरों में घुसकर परिजनों को हथियार के बल पर डरा धमका कर घटना को अंजाम दिए हैं. जिसके बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >