कौन हैं आईएएस अधिकारी कुमार रवि? मुख्यमंत्री सचिवालय के बाद अब बने निशांत के विभाग के मुख्य सचिव

Bihar IPS Transfer: राज्य सरकार ने प्रशासनिक महकमे में फेरबदल किया और 16 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया. इस पूरे प्रक्रिया में सबसे ज्यादा चर्चा आईएएस कुमार रवि के ट्रांसफर की हो रही. कुमार रवि को स्वास्थ्य विभाग का सचिव बनाया गया है.

Bihar IPS Transfer: आईएएस अधिकारी कुमार रवि को नए विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. उन्हें पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का सचिव बनाया गया है. इससे पहले स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह थे. लेकिन प्रशासनिक महकमे में जब अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया तो लोकेश कुमार सिंह को पर्यटन विभाग का सचिव बना दिया गया है.

क्यों हो रही आईएएस कुमार रवि की चर्चा?

आईएएस अधिकारी कुमार रवि की चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री रहते ही उनकी पोस्टिंग मुख्यमंत्री सचिवालय में की गई थी. नीतीश कुमार के साथ उन्होंने कई काम किए. लेकिन अब सरकार बदल गई है. ऐसे में जब सम्राट कैबिनेट का विस्तार हुआ तो नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया. इसके साथ ही आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर जब किया गया तो कुमार रवि को स्वास्थ्य विभाग का सचिव बना दिया गया. यानी कि नीतीश कुमार के बाद अब कुमार रवि उनके बेटे निशांत के साथ काम करेंगे.

कुमार रवि के बारे में जानिए

प्रशासनिक गलियारे में कुमार रवि को तेज तर्रार अधिकारी माना जाता है. खास बात यह भी है कि वह नालंदा जिले के रहने वाले हैं. इसके साथ ही अपने करियर में उन्होंने कई बड़ी जिम्मेदारियों को संभाला. कुमार रवि ने आईआईटी कानपुर से बीटेक की डिग्री ली. इसके बाद यूपीएससी की परीक्षा क्रैक की. साल 2003 में वह आईआरएस अधिकारी बने थे. इसे बाद दोबारा उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा 2005 में क्रैक की. इस बार उन्हें पूरे देश में 10वां रैंक मिला और आईएएस बने.

कुमार रवि पटना के डीएम और प्रमंडलीय आयुक्त रह चुके हैं. इसके अलावा गयाजी, दरभंगा समेत अन्य जिलों के भी डीएम रह चुके हैं. खासकर 2008 में जब बाढ़ आई थी, उस वक्त सुपौल जिले में उन्होंने राहत बचाव कार्य का नेतृत्व किया था, जिसके लिए उनकी जमकर सराहना भी हुई थी. साथ ही वे भवन निर्माण विभाग में भी सचिव रह चुके हैं. इस तरह से नीतीश सरकार में उन्होंने कई काम किए. अब नीतीश कुमार के बेटे और जदयू नेता निशांत कुमार के साथ स्वास्थ्य विभाग के कामकाज को देखेंगे.

Also Read: बिहार में अगले तीन दिनों तक आंधी-बारिश का चलेगा दौर, आज 19 जिलों में येलो अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >