बिहार के बिल्डरों के लिए राहत, सालों भर करा सकेंगे कंपनी का रजिस्ट्रेशन

Bihar News: बिहार के बिल्डरों के लिए राहत भरी खबर है. अब वे कंपनी का रजिस्ट्रेशन नगर विकास एवं आवास विभाग में सालों भर करा सकेंगे. रेरा बिहार के अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने बिल्डरों से डॉक्यूमेंट्स को लेकर आग्रह भी किया है.

Bihar News: नगर विकास एवं आवास विभाग ने बिहार के बल्डरों के लिए राहत भरा फैसला लिया है. रेरा बिहार के अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने बिल्डरों से आग्रह किया है कि वे अपने परियोजनाओं के रजिस्ट्रेशन सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स और सूचनाएं अपने आवेदन के साथ जमा करें, ताकि उनके परियोजनाओं को कम से कम समय में रजिस्टर्ड किया जा सके.

रेरा अध्यक्ष ने और क्या जानकारी दी?

रेरा अध्यक्ष ने यह भी बताया कि अन्य बड़े राज्यों की तुलना में बिहार में रजिस्टर्ड होने वाली परियोजनाओं की संख्या काफी कम है. प्राधिकरण की ओर से कई मौके दिए जाने की बावजूद पिछले कुछ महीनों में जरूरी कागजात के अभाव में करीब एक सौ आवेदन रद्द करने पड़े. इस समस्या के समाधान के लिए प्राधिकरण ने अब फिल्टर सिस्टम लागू किया है.

नए सिस्टम के लागू होने से क्या होगा फायदा?

इस सिस्टम को इसलिए लागू किया गया ताकि बिल्डरों को आवेदन भरते समय ही कमियों का पता चल जाए और सभी डॉक्यूमेंट्स और सूचनाएं उलपब्ध होने पर ही वे आवेदन भर सकें. जानकारी के मुताबिक, एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया था. इसमें नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार समेत कई लोगों ने हिस्सा लिया. इस दौरान बिल्डरों को नए आवेदन प्रक्रिया के विषय में भी काफी विस्तार से बताया गया.

अध्यक्ष ने इस बात को लेकर जताई चिंता

साथ ही पीछे के अनुभवों के आधार पर बिल्डरों को उन प्रमुख कमियों के विषय से भी अवगत कराया गया, जिनके कारण आवेदन रद्द हुए. इस दौरान विवेक कुमार सिंह ने इस बात पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि बिल्डरों को रेरा बिहार की तरफ से काउंसलिंग की सुविधा भी दी जा रही है. इसके माध्यम से उन्हें जमा किए जाने वाले दस्तावेजों और सूचनाओं के विषय में विस्तार से अवगत कराया जाता है.

Also Read: IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >