बीडी कॉलेज : शोधकर्ताओं को अनुसंधान व शोध प्रबंध लेखन की बारीकियों की दी गयी जानकारी

बीडी कॉलेज के समाज शास्त्र विभाग में शनिवार को विद्यार्थियों द्वारा शोध कार्य की पूर्व प्रस्तुति करायी गयी.

संवाददाता, पटना

बीडी कॉलेज के समाज शास्त्र विभाग में शनिवार को विद्यार्थियों द्वारा शोध कार्य की पूर्व प्रस्तुति करायी गयी. इस प्रस्तुति का मुख्य उद्देश्य शोधकर्ताओं को अनुसंधान व शोध प्रबंध लेखन की बारीकियों से अवगत कराना था. कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ वाई गुंजन रामराज ने की. विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के लिए आमंत्रित रांची विश्वविद्यालय, रांची के समाजशास्त्र विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो प्रभात कुमार सिंह ने कहा कि नयी शिक्षा और तकनीक से अनुसंधान को नये आयाम तक पहुंचने की कोशिश की जानी चाहिए. इस सत्र 2024-26 के विद्यार्थियों ने युवा शिक्षा, सोशल मीडिया, महिलाओं की स्थिति, जैसे मुद्दों पर पटना के अनेक क्षेत्रों में विभागीय मार्गदर्शन एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से संकलित तथ्यों की प्रस्तुति की. विभाग के वरीय शिक्षक डॉ एन एन ठाकुर द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMBER MD

AMBER MD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >