पटना के 500 से अधिक कोचिंग संस्थान सुरक्षित नहीं, कोचिंग संचालकों को मिला 15 दिनों का नोटिस…

Bihar News: जिलाधिकारी के निर्देश पर कोचिंग की जांच के लिए टीम गठित की गई थी. टीम ने जिले में 500 से अधिक कोचिंग संस्थानों की जांच की. जांच में कई कोचिंग संस्थान सुरक्षा मानकों पर खरे नहीं उतरे थे. अब कोचिंग संचालकों को 15 दिनों का नोटिस मिला है.

Bihar News: पटना जिला में संचालित कोचिंग संचालकों पर जिला शिक्षा कार्यालय स्तर पर नजर रखी जा रही है. एक माह के नोटिस के बाद भी किसी भी कोचिंग संचालक ने अब तक दिए गए दिशा-निर्देशों का न तो अनुपालन किया और न जांच टीम द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दिया है.

जिलाधिकारी के निर्देश पर कोचिंग की जांच के लिए टीम गठित की गई थी. टीम ने जिले में 500 से अधिक कोचिंग संस्थानों की जांच की. जांच में कई कोचिंग संस्थान सुरक्षा मानकों पर खरे नहीं उतरे थे. इसके बाद जिला प्रशासन ने 30 अगस्त तक कोचिंग नियमावली के अनुसार व्यवस्था का निर्देश दिया था.

Also Read: मोतिहारी में दो लाख के नकली नोट के साथ तीन गिरफ्तार, पाकिस्तान कनेक्शन की भी हो रही जांच…

निर्धारित अवधि में सुरक्षा मानकों को नहीं पूरा करने पर लगेगी रोक

जिला शिक्षा कार्यालय ने कहा है कि एक बार फिर कोचिंग संचालकों को 15 दिनों का नोटिस दिया जा रहा है. निर्धारित अवधि में सुरक्षा मानकों को पूरी नहीं करने पर कोचिंग के संचालन पर रोक लगा दी जाएगी. जिला शिक्षा कार्यालय ने कहा है कि सभी कोचिंग में अग्निशमन, नगर निगम, मानक के अनुसार वर्ग कक्ष का निर्धारण, प्रवेश व निकास आदि सुविधाएं प्रदान करना आवश्यक है.

Also Read: बिहार में आंगनबाड़ी सेविकाओं को फिर मिलेगा नया स्मार्टफोन, जल्द टेंडर होगा जारी…

अग्निशमन विभाग से एनओसी लेना जरूरी

इसमें सबसे आवश्यक अग्निशमन विभाग से एनओसी लेना है. अग्निशमन विभाग से एनओसी लेने के बाद ही कोचिंग का पंजीयन स्वीकार किया जाएगा. अब तक केवल 18 कोचिंग संचालकों ने ही जिला शिक्षा कार्यालय में पंजीयन के लिए आवेदन किया है.

Russia Ukraine War के बीच बिहार में यूक्रेनी सॉफ्टवेयर के मदद से हो रहा था खेला, दो शातिर गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >