पटना में ग्रीन हब बनेगा विधायकों का आवास, वर्टिकल गार्डेन, हॉस्पिटल, जिम के साथ ये सुविधाएं भी

Bihar News: पटना में विधायकों के आवास को ग्रीन हब के रूप में बनाए जाने की प्लानिंग है. आवास के परिसर में पेड़-पौधे, वर्टिकल गार्डेन, हॉस्पिटल, जिम के साथ अन्य कई सुविधाएं रहेंगी. वन पर्यावरण एवं जलवायु विभाग को इसे लेकर आदेश जारी कर दिया गया है.

Bihar News: पटना का विधायक आवास परिसर पूरी तरह हरा भरा होगा. परिसर की खाली जगह पर नीम और पीपल के पौधे लगाए जायेंगे. डिवाइडरों पर पेड़ पौधे लगाए जायेंगे. दीवारों पर वर्टिकल गार्डेन विकसित होगा. आवासों की छत पर गमलों में पौधे लगेंगे. साथ ही पूरे परिसर में ग्रीन बेल्ट का विकास होगा.

वन पर्यावरण एवं जलवायु विभाग को दिया गया टास्क

जानकारी के मुताबिक, आवासीय परिसर को हरा-भरा करने और सेहत के लिए अस्पताल और जिम भी बनाए जायेंगे. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने इसके लिए वन पर्यावरण एवं जलवायु विभाग को वर्क प्लान बनाने का टास्क दिया है. विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर ने अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि इस संबंध में डिटेल वर्क प्लान बनाकर जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा.

उन्होंने आवासीय परिसर में स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को जरूरी व्यवस्था करने के लिए निर्देश दिया. इसके पहले शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष के ऑफिस में नवनिर्मित विधायक आवासीय परिसर के सबंध में खेल विभाग, भवन निर्माण विभाग, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, स्वास्थ्य विभाग और सभा सचिवालय के वरीय अधिकारियों के साथ एक हाई लेवल बैठक हुई.

बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में विधायक आवासीय परिसर और परिसर के आस-पास स्पोर्ट्स, स्वास्थ्य, पार्क, जिम के लिए उपयुक्त जगह चिन्हित करने के संबंध में विचार किया गया. बैठक में विचार-विमर्श के दौरान यह बात सामने आई कि दारोगा प्रसाद राय पथ में निर्माणाधीन विधायक हॉस्टल के पास स्पोर्ट्स क्लब या इन्डोर गेम क्लब का निर्माण कराया जा सकता है.

साथ ही विधायक हॉस्टल में जिम का निर्माण कराया जा सकता है. अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने संबंधित सभी विभागों को नवनिर्मित विधायक आवासीय परिसर के संबंध में एक नोडल पदाधिकारी नियुक्त करने का निर्देश दिया.

Also Read: मोतिहारी में निगरानी का छापा, धनकुबेर BDO के 5 ठिकाने को खंगाला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >