Bihar News: पटना में एयरफोर्स सेंटर के केंद्रीय विद्यालय में दिखा तेंदुआ, अगले आदेश तक स्कूल बंद

Bihar News: पटना से सटे बिहटा वायुसेना केंद्र स्थित केंद्रीय विद्यालय के कैंपस में एक तेंदुआ जैसा जानवर घूमते हुए दिखा है. ऐसी चर्चा है कि सीसीटीवी कैमरे में चहलकदमी करते दिखे तेंदुए के कारण पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है.

Bihar News: पटना से सटे बिहटा वायुसेना केंद्र स्थित केंद्रीय विद्यालय के कैंपस में एक तेंदुआ जैसा जानवर घूमते हुए दिखा है. ऐसी चर्चा है कि सीसीटीवी कैमरे में चहलकदमी करते दिखे तेंदुए के कारण पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वायुसेना प्रशासन के निर्देश पर स्कूल में पठन-पाठन अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है. विद्यालय परिसर में चल रहे निर्माण कार्य पर भी रोक लगा दी गई है.

वायु सेना द्वारा वन विभाग को दी गई सूचना

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात तेंदुआ दिखा. शुक्रवार को फुटेज देखकर विद्यालय प्रशासन ने इसकी जानकारी एयरफोर्स को दी. वायु सेना द्वारा जारी निर्देश पर स्कूल में तत्काल पठन-पाठन पर रोक लगा दी गई है. वन विभाग को इसकी जानकारी दी गई है. काफी प्रयास के बाद भी अभी तक तेंदुए का पता नहीं चल सका है.

Also Read: पद्मभूषण शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली एम्स में भर्ती, हाल ही में हुआ था पति का निधन

2020 में भी दिखा था तेंदुआ

बताया दें कि, इससे पहले वर्ष 2020 में भी तेंदुआ वायुसेना परिसर और उसके बाहर आते-जाते देखा गया है. उस समय भी कई दिनों तक लगातार कैंप करने के बावजूद भी वन विभाग की टीम तेंदुआ को नहीं पकड़ सकी थी.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >