Bihar News: तेजस्वी ने बेटे इराज का घर में किया ग्रैंड वेलकम, वीडियो के बैकग्राउंड में बज रहा गाना- ‘ए ललना, हिंद के सितारा’

Bihar News: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पिछले दिनों एक बार फिर पिता बने. उनकी पत्नी राजश्री यादव ने बेटे को जन्म दिया. तेजस्वी ने अपने बेटे का नाम इराज रखा. तो वहीं, अब तेजस्वी यादव ने अपने बेटे का घर में ग्रैंड वेलकम किया है. इससे जुड़ा एक वीडियो बहन मीसा भारती ने शेयर किया है.

Bihar News: आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के छोटे लाल व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पिछले दिनों एक बार फिर से पिता बने. पत्नी राजश्री यादव ने बेटे को जन्म दिया. जिसके बाद से पूरे लालू परिवार में खुशी का माहौल है. कई राजनीतिक नेताओं की ओर से तेजस्वी यादव को बधाइयां भी दी गई. ऐसे में अब तेजस्वी यादव अपनी पत्नी और नन्हें बेटे के साथ घर वापस आ गए हैं.

‘इराज’ का हुआ ग्रैंड वेलकम

बता दें कि, तेजस्वी यादव ने अपने बेटे का नाम इराज रखा है. वहीं, घर लौटने पर तेजस्वी ने अपने बेटे का ग्रैंड वेलकम किया. इससे जुड़ा एक पोस्ट बहन मीसा भारती ने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये शेयर किया. उस पोस्ट में एक वीडियो शेयर किया गया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, तेजस्वी के बेटे इराज के घर आने पर पूरे लालू परिवार में खुशी का माहौल है.

मीसा ने जाहिर की खुशी

वहीं, वीडियो में बेहद खास और पॉपुलर गाना ‘ए ललना, हिंद के सितारा’ बज रहा है. इधर, उस वीडियो को शेयर करते हुए मीसा भारती ने खुशी जाहिर की. मीसा भारती ने कैप्शन में लिखा कि, ‘आज अस्पताल से इराज और राजश्री के सकुशल घर आने पर उनके स्वागत के क्षण, इराज ने घर की रौनक और बढ़ा दी है. तुम्हारी बुआ का तुमको ढेर सारा प्यार और दुलार ‘इराज’.’ इस तरह से साफ खुशी पूरे लालू परिवार में दिखी.

Also Read: Anant Singh: बाहुबली नेता अनंत सिंह को मिली जमानत, जानिए कब जेल से आयेंगे बाहर ?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >