Bihar News: पटना शहर में बीच सड़क पर भिड़े देवर-भाभी, इस बात को लेकर हुई जमकर मारपीट

Bihar News: पटना जंक्शन गोलंबर के पास बीच सड़क पर देवर और भाभी के बीच जमकर मारपीट हुई. हाई वोल्टेज ड्रामा देखने के लिए मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. मौके पर मौजूद लोगों द्वारा इसकी सूचना डायल 112 को दी गई.

Bihar News: पटना जंक्शन गोलंबर के पास बीच सड़क पर देवर और भाभी के बीच जमकर मारपीट हुई. हाई वोल्टेज ड्रामा देखने के लिए मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. मौके पर मौजूद लोगों द्वारा इसकी सूचना डायल 112 को दी गई. जिसके बाद दोनों लोगों को कोतवाली थान लाया गया. जहां दोनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

पति की मौत के बाद ससुराल वाले करते थे प्रताड़ित

महिला का कहना है कि, साल 2017 में नालंदा के दिनेश कुमार से उसकी शादी हुई थी. शादी के तीन साल बाद 2020 में कोरोना से पति की जान चली गई. जिसके बाद देवर गौतम कुमार शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाने लगा. 6 महीने तक ये सब चलता रहा. इसके बाद ससुराल वालों द्वारा उसको प्रताड़ित किया जाने लगा. घर से भगा दिया गया.

Also Read: इस वजह से हो रही BPSC शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग में देरी, करना पड़ सकता है लंबा इंतजार

मारपीट कर घर से भगा देते थे ससुराल वाले

उसके बाद अपनी छोटी बच्ची के साथ मायका जूहीचक नालंदा आ गई. बीच में ससुराल गई भी तो एक दो महीने के बाद भगा देते थे. महिला ने बताया कि, पति की मौत के बाद ससुराल वालों ने देवर से शादी का आश्वासन दिया था, जिसे पूरा नहीं किया. 10 जुलाई 2022 को मारपीट के बाद घर से भगा दिया गया.

देवर का आरोप, शादी रोकना चाहती है भाभी

मिली जानकारी के अनुसार, 10 दिसंबर को गौतम की शादी है. जानकारी मिलने के बाद महिला शादी रूकवाने के लिए देवर के दफ्तर में पहुंच गई थी. वहां से एड्रेस लेकर अपने भाई और बेटी के साथ उसके कमरे पर जा रही थी. इस बीच जंक्शन के पास दोनों की मुलाकत हो गई. उसके बाद दोनों के बीच बहस हुई फिर मारपीट तक बात पहुंच गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >