Bihar News: बिहार में प्रखंड प्रमुख और बीडीओ साहेब के बीच कटा बवाल, विवाद सुलझाने में पुलिस के छूटे पसीने

Bihar News: पटना के संपतचक प्रखंड परिसर में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब प्रखंड प्रमुख, उप प्रमुख और प्रखंड विकास पदाधिकारी के बीच विवाद होने लगा. बताया जाता है कि इस दौरान वहां दोनों पक्ष में जमकर झगड़ा हुआ.

Bihar News: पटना के संपतचक प्रखंड परिसर में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब प्रमुख संजू देवी, उप प्रमुख मनोरंजन कुमार उर्फ़ मन्नू और प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार के बीच विवाद होने लगा. बताया जाता है कि इस दौरान वहां दोनों पक्ष में जमकर झगड़ा हुआ. प्रमुख और उप प्रमुख के समर्थकों के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी के चेंबर में धक्का-मुक्की भी हुई.

इस घटना के चलते काफ़ी देर तक प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने चेंबर में ही बंधक की तरह दुबके रह गये. हालात इस कदर बिगड़ गया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी को थाना पुलिस को बुलाना पड़ गया. मौके पर गोपालपुर थाना प्रभारी कई पुलिस ऑफिसरों के साथ पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत करते हुए हालात को काबू में किया.

विवाद सुलझाने में पुलिस के भी छूटे पसीने

इस घटना की जानकारी मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी के चेंबर के पास लोगों की भीड़ जमा हो गयी. जनप्रतिनिधि और अधिकारी के बीच हुए विवाद को सुलझाने में पुलिस के पसीने छूट गए. अब यह मामला जिलाधिकारी के पास भी पहुंचने वाला है. बताया जाता है कि प्रखंड प्रमुख जिलाधिकारी से प्रखंड विकास पदाधिकारी की शिकायत करेंगे.

Also Read: एक्शन में तेजस्वी यादव, रामगढ़ में करेंगे रोड शो, राजद प्रत्याशी के लिए मांगेंगे वोट

बीडीओ ने आने से मना किया तो प्रखंड प्रमुख पहुंची चेंबर

गोपालपुर थानाध्यक्ष जावेद अहमद ने कहा कि उन्हें इस मामले में कोई जानकारी नहीं मिली है और न ही किसी भी पक्ष ने थाना में कोई शिकायत दर्ज कराया है. इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया पिछले साल छठ पूजा के मौके पर शाहपुर तालाब में डूबने की घटना हुई थी. मृतक के परिवार को मुआवजा समेत कई अन्य संवेदनशील मुद्दों पर बैठक चल रही थी. उसे बैठक में प्रखंड अंचल पदाधिकारी नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी समेत कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे. ठीक उसी समय प्रखंड प्रमुख संजू देवी का कॉल आया था.

बीडीओ ने कहा प्रमुख का भतीजा आपराधिक छवि का

बीडीओ ने बताया कि उन्होंने प्रखंड प्रमुख को कहा कि अभी बैठक चल रही है अभी हम नहीं आ सकते हैं. इसी मामले को लेकर प्रखंड प्रमुख संजू देवी, प्रखंड प्रमुख के पति, प्रखंड उप प्रमुख मनोरंजन कुमार मन्नू और कई अन्य लोगों के साथ चेंबर में आकर झगड़ा करने लगे. बीडीओ ने बताया कि प्रखंड प्रमुख संजू देवी का भतीजा नीतीश आपराधिक छवि का रहा है और वह घटना के समय हमारे चैंबर के बाहर हंगामा कर रहा था. उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >