Bihar: निजी नलकूप योजना के लिए रिजेक्ट फॉर्म पर भी मिलेगा अनुदान, सिर्फ आपको करना होगा ये काम

Bihar News: मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना अंतर्गत जिन किसानों के आवेदनों को निरस्त किया गया है, यदि वे निर्णय से असंतुष्ट हैं तो अपनी लिखित आपत्ति 31 दिसंबर 2024 तक संबंधित प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता के पास दर्ज करा कर इस योजना का लाभ ले सकते है.

Bihar News: मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना के लिए आवेदन देने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है. बिहार सरकार ने उन किसानों को एक और मौका दिया है, जिन किसानों का आवेदन फॉर्म रिजेक्ट हो गया है. लघु जल संसाधन विभाग की ओर से बुधवार को जारी चिट्ठी में कहा गया है कि मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना अंतर्गत जिन किसानों के आवेदनों को निरस्त किया गया है, यदि वे निर्णय से असंतुष्ट हैं तो अपनी लिखित आपत्ति 31 दिसंबर तक संबंधित प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता के पास दर्ज करा सकते हैं. बतादें कि यह योजना विशेष रूप से उन किसानों के लिए है, जो सिंचाई के अभाव में बेहतर खेती नहीं कर पाते हैं.

निजी बोरिंग लगाने के लिए सरकार देगी सब्सिडी

मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना के अंतर्गत राज्य में कुल 35000 निजी नलकूप लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है. दरअसल, बिहार सरकार अब पटवन के लिए निजी बोरिंग लगाने वालों को भी अनुदान देगी. अगर आपके इलाके में नहर की सुविधा नहीं है तो सरकार अब निजी बोरिंग लगाने के लिए सब्सिडी देगी.

क्या है बिहार निजी नलकूप योजना?

बिहार निजी नलकूप योजना 2024-25 बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई एक सरकारी योजना है, जिसका उद्देश्य किसानों को सिंचाई के लिए जल की उपलब्धता सुनिश्चित करना है. इस योजना के तहत राज्य सरकार किसानों को 50 से 70 प्रतिशत तक का अनुदान देगी. इसके लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन देना होगा.

Also Read: Patna कोतवाली थाना का अजब कारनामा, मोबाइल स्नेचिंग की घटना को गुम होने का दिया जाता है फॉर्मेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >