Bihar Mausam Samachar: बिहार के 4 जिलों में 15 और 16 सितंबर को होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

Bihar Mausam Samachar: बिहार को लेकर जारी किये पूर्वानुमान में पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 15 और 16 सितंबर को यहां के सभी जिलों में बारिश के आसार हैं. इस दौरान राज्य के 4 जिलों में भयंकर बारिश हो सकती है. इन जिलों में झोंके के साथ-साथ तेज हवा भी चलने को लेकर अलर्ट जारी हुआ है.

Bihar Mausam Samachar: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 15 और 16 सितंबर को बिहार के सारण, वैशाली, समस्तीपुर और खगड़िया जिले में भारी बारिश हो सकती है. इन जिलों में वज्रपात और मेघगर्जन के साथ-साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटा की गति से हवा भी चल सकती है. मौसम विभाग ने इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

पटना मौसम विज्ञान केंद्र का अलर्ट

बिहार के अन्य जिलों में येलो अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि आने वाले 48 घंटे के दौरान यहां के 34 जिलों में औसत दर्जे की बारिश हो सकती है. इन जिलों में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, पटना, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई समेत अन्य जिलें शामिल हैं. इन जिलों में भी तेज हवा चलने और वज्रपात की संभावना है.

17 सितंबर के बाद इन जिलों में बारिश से राहत

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 17 सितंबर के बाद से बिहार के कई जिलों में बारिश नहीं होगी. मौसम विभाग ने बताया कि सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया और कटिहार जिले में बारिश होने की संभावना नहीं है. बाकी जिलों में मधयम दर्जे की बारिश हो सकती है. पटना, गया, नालंदा समेत अन्य जिलों को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

मानसून ने फिर क्यों पकड़ी रफ्तार

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आ रही है और उत्तर बिहार में बने लो-प्रेशर सिस्टम के कारण मानसून ने फिर से रफ्तार पकड़ी है. मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि पटना में अगले 24 घंटे तक रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है. अगले 48 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 32–33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25–26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है.

इसे भी पढ़ें: Bihar Bhumi: 20 सितंबर के बाद भी बिहार भूमि वेबसाइट से ऑनलाइन होगा कागजात में सुधार, आया लेटेस्ट अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >