राबड़ी देवी का नीतीश सरकार पर बड़ा हमला, बोलीं- बिहार में शराबबंदी के बाद BJP-JDU नेताओं की आय की जांच जरूरी

Bihar Latest Politics News Updates In Hindi राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के मुखिया लालू प्रसाद की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने शराबबंदी कानून को लेकर नीतीश कुमार की सरकार पर बड़ा हमला बोला है. राबड़ी देवी ने कहा है कि शराबबंदी के नाम पर प्रदेश में 10 हजार करोड़ की एक अवैध समानांतर अर्थव्यवस्था चल रही है.

पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर लिखा है कि सरकार इस अवैध धंधे में साझेदार है. राजद नेता ने मांग की है कि शराबबंदी के बाद से अब तक जदयू-भाजपा नेताओं के आय की जांच करायी जाये. इन्होंने शिक्षा व्यवस्था बर्बाद कर युवा पीढ़ी को शराब तस्करी में लगा दिया.

वहीं, दूसरी ओर बिहार में अपराध और अराजकता को लेकर राजद ने एक बार फिर राज्य की एनडीए सरकार पर निशाना साधा है. राजद के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा गया है कि सरकार की ये नौटंकी अब और बर्दाश्त नहीं की जायेगी. सूबे के अफसर भी जानते हैं सरकार के लोग राजनीतिक रूप से खत्म चुके हैं. लिहाजा सरकार के निर्देशों पर कोई जवाबदेही नहीं ले रहा. राज्य सरकार के अधिकारी. वो सब भ्रष्टाचार के जनक है. वही अधिकारी जो चुनाव में चंदा देते रहे हैं.

Also Read: सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना, कहा- कुछ लोगों को किसानों के विकास से परेशानी, मंशा कभी नहीं होगी पूरी

Upload By Samir Kumar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >