बिहार में IMD का डबल अलर्ट, इन 7 जिलों में हीट वेव की चेतावनी, 14 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना

Bihar Ka Mausam: बिहार में मौसम विभाग की ओर से डबल अलर्ट जारी किया गया है. राज्य के 7 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है. जबकि 14 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है. इसके अलावा बाकी के जिलों में मौसम सामान्य रहेगा यानी कि गर्मी की तपिश झेलनी पड़ेगी.

Bihar Ka Mausam: बिहार में इन दिनों दो तरह का मौसम देखने के लिए मिल रहा है. कहीं हीट वेव की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है. जबकि कुछ जिलों में आंधी-बारिश का दौर देखा जा रहा है. इस बीच आज मौसम विभाग ने 7 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है. दूसरी तरफ 14 जिलों में आंधी-तूफान के साथ ठनका और हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

इन जिलों में आईएमडी का अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक, बक्सर, भोजपुर, अरवल, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और गया में हीट वेव जैसी स्थिती बनी रहेगी. जबकि शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, वैशाली और समस्तीपुर में आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश और ठनका गिर सकता है.

बिहार में अगले 2 दिनों तक राहत नहीं

मौसम विभाग ने यह भी संभावना जताई है कि अगले दो दिनों तक गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली है. राज्य के कई हिस्सों में मंगलवार तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है. लेकिन बुधवार से अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है.

पिछले 24 घंटे में कितना रहा तापमान?

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों और गया जिले में 24 और 25 मई को लू चलने की संभावना है. रविवार को कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया. डेहरी में सबसे अधिक 44.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. बक्सर में 43.9 डिग्री, कैमूर में 43.7, औरंगाबाद में 43.1, गया और शेखपुरा में 42.8 और पटना में 41 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. शेखपुरा और बक्सर में हीट वेव जैसी स्थिति रही. पिछले 24 घंटों के दौरान कटिहार में भारी बारिश हुई.

पटना में मौसम का हाल

पटना में लगातार गर्मी बढ़ रही है. रविवार को शहर का तापमान लगातार दूसरे दिन 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इससे पहले शनिवार को भी शहर का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पटना और आस-पास के इलाकों में अभी गर्मी कोई राहत नहीं मिलने वाली है. अगले तीन दिनों तक शहर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा.

Also Read: अमृत भारत, गरीब नवाज और अमरनाथ एक्सप्रेस अब इस रूट से चलेगी, आनंद विहार-मुजफ्फरपुर समर स्पेशल भी शुरू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >