बिहार के इन 12 जिलों में घने कुहासे का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Bihar Ka Mausam: बिहार के 12 जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान जिलों में घने कुहासे की चेतावनी जारी की गई है. इस वजह से विजिबिलिटी कम रहने की संभावना जताई गई है. बाकी के जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है.

Bihar Ka Mausam: बिहार के अलग-अलग जिलों में धीरे-धीरे गर्मी का एहसास होना शुरू हो गया है. सुबह और शाम के वक्त कनकनी जरूर ही महसूस होती है. लेकिन दोपहर के वक्त अच्छी धूप खिल जा रही, जिससे लोगों को घर से बाहर रहने पर गर्मी का एहसास हो रहा. इस बीच मौसम विभाग की तरफ से 12 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

इन 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग की माने तो, 12 जिलों में पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीवान, सारण, वैशाली और समस्तीपुर शामिल है. इन जिलों में घने कोहरे की स्थिति रह सकती है. खासकर सुबह के वक्त कम विजिबिलिटी हो सकती है. इसकी वजह से लोगों को सावधानी बरतते हुए ही गाड़ी चलाने की अपील की गई.

बिहार में कोहरे की स्थिति क्यों?

बिहार में बन रही कोहरे की स्थिति को लेकर वैज्ञानिकों की ओर से बताया गया कि उत्तर भारत में एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ का असर अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है, जिसकी वजह से नमी बनी हुई है. हवा में मौजूद जलवाष्प ठंडी सतह से टकराकर पानी की बूंद में बदल जा रही है. इसके बाद कोहरे की स्थिति बन जा रही.

क्या कहना है मौसम वैज्ञानिकों का?

बिहार में ठंड कम होने को लेकर मौसम वैज्ञानिकों की तरफ से बताया गया कि बिहार के आस-पास कोई भी मौसमी सिस्टम एक्टिव नहीं है. इस वजह से अगले 48 घंटों के दौरान मौसम शुष्क ही बना रहेगा. तापमान में भी कुछ खास बदलाव देखने की संभावना नहीं है. सुबह और शाम के दौरान बस हल्की ठंड महसूस होगी. लेकिन यह भी बताया कि हवा की स्पीड बढ़ने पर मौसम करवट ले सकता है.

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा तापमान?

पिछले 24 घंटे में बिहार का मौसम सामान्य ही बना रहा. मौसम विभाग की माने तो, वाल्मिकीनगर, मोतिहारी, जीरादेई, वैशाली, सुपौल, बक्सर, पटना और गया के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई. इसके साथ ही गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, समस्तीपुर, फारबिसगंज, किशनगंज, मधेपुरा, अगवानपुर, भागलपुर, सबौर, शेखपुरा, अरवल, कैमूर, डेहरी और औरंगाबाद के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई. राज्य में सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान सबौर में 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Also Read: सांसद पप्पू यादव समेत 3 के खिलाफ कुर्की-जब्ती का आदेश, जानिए क्या है पूरा मामला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >