WATCH VIDEO : 1 करोड़ महिलाओं को रोजगार के साथ ₹10 हजार की मदद, वीडियो में जानें सरकार का ऐलान और पूरी योजना

WATCH VIDEO : 1 करोड़ महिलाओं को रोजगार के साथ ₹10 हजार की मदद, वीडियो में जानें सरकार का ऐलान और पूरी योजना

बिहार की महिलाओं और बेटियों के लिए सरकार ने रोज़गार, उच्च शिक्षा और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में कई बड़े कदम उठाए हैं. 1 करोड़ महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने, 1000 छात्राओं को फेलोशिप और एक अलग महिला विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी.

बिहार की महिलाओं और बेटियों के लिए सरकार ने रोजगार से लेकर उच्च शिक्षा तक कई ऐलान किए हैं. सरकार का फोकस महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने, रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के साथ बेटियों को उच्च शिक्षा और रिसर्च के क्षेत्र में आगे बढ़ाने पर है.

1 करोड़ महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य

जीविका और मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना जैसी योजनाओं के जरिए करीब 1 करोड़ महिलाओं को सीधे आर्थिक गतिविधियों और रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है. सरकार की ओर से महिलाओं को अलग-अलग स्वरोजगार और आय बढ़ाने वाली गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है.

सिलाई, मुर्गी पालन और बकरी पालन जैसी गतिविधियों के जरिए महिलाएं अपनी आय बढ़ाकर आत्मनिर्भर बन रही हैं. इन अवसरों का दायरा और बढ़ाने की बात कही गई है.

हर साल 1,000 छात्राओं को मिलेगी फेलोशिप

उच्च शिक्षा और रिसर्च के क्षेत्र में बेटियों को प्रोत्साहित करने के लिए बालिका पीएचडी फेलोशिप शुरू करने की घोषणा की गई है. इसके तहत हर साल 1,000 छात्राओं को वित्तीय सहायता देने का प्रावधान बताया गया है.

इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराना है.

महिलाओं के लिए बनेगा अलग विश्वविद्यालय

बिहार में महिलाओं को उच्च शिक्षा और रिसर्च के ज्यादा अवसर देने के लिए एक अलग महिला विश्वविद्यालय स्थापित करने की भी घोषणा की गई है. सरकार की इन घोषणाओं में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया है.

WATCH VIDEO: MLC चुनाव के लिए जन सुराज ने जारी की 5 उम्मीदवारों की पहली सूची, जानें किस सीट से किसे मिला टिकट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >