लद्दाख के गलवान घाटी में शहीद अमन की पत्नी को बिहार सरकार ने दी नौकरी

पूर्वी लद्दाख स्थित गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में शहीद जवान अमन कुमार की पत्नी मीनू कुमारी को समाहरणालय संवर्ग में निम्नवर्गीय क्लर्क के पद पर नियुक्त किया गया है.

पटना : पूर्वी लद्दाख स्थित गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में शहीद जवान अमन कुमार की पत्नी मीनू कुमारी को समाहरणालय संवर्ग में निम्नवर्गीय क्लर्क के पद पर नियुक्त किया गया है. सोमवार को डीएम शशांक शुभंकर ने उन्हें नियुक्ति पत्र दिया. मीनू को अंचल कार्यालय, मोहिउद्दीननगर में पदस्थापित किया गया है. जानकारी के मुताबिक, सामान्य प्रशासन विभाग ने निदेशक, सैनिक कल्याण निदेशालय के पत्र के आलोक में गलवान घाटी में शहीद जवानों के परिवार के एक-एक सदस्यों को बिहार सरकार के अधीन नियुक्त करने का आदेश जारी किया है.

इस आदेश के आलोक में यह नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की गयी है. मालूम हो कि मोहिउद्दीननगर प्रखंड के सुल्तानपुर निवासी सुधीर कुमार सिंह के पुत्र अमन कुमार सिंह बिहार रेजीमेंट में थे. इससे पहले राज्य सरकार ने गलवान घाटी में शहीद बिहार के चारों जवानों के आश्रितों को 36-36 लाख रुपये दिये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >