1-2 मार्च को प्रेमचंद रंगशाला में दो दिवसीय भव्य आयोजन
संवाददाता, पटनाराजधानी की बहुचर्चित रंग संस्था इंडीजिनस नोशन एंड डिस्कवरी ऑफ इन्हेरिट आर्ट (इंडिया रंगमंडल) द्वारा आयोजित बिहार गौरव महोत्सव 2026 का दो दिवसीय आयोजन 1 व 2 मार्च 2026 को प्रेमचंद रंगशाला, राजेंद्र नगर में किया जायेगा. यह आयोजन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन के अवसर पर उनके सम्मान में समर्पित है. इस बात की जानकारी महोत्सव के अध्यक्ष कमल नोपानी ने शनिवार को एक संवाददाता में दी. उन्होंने बताया कि संस्था पिछले पांच वर्षों से निरंतर इस महोत्सव का आयोजन कर रही है. आयोजन का उद्देश्य बिहार की समृद्ध और विविध लोक संस्कृति को संरक्षित करना तथा नयी पीढ़ी तक पहुंचाना है. संस्था की अध्यक्ष अनिता कुमारी और सचिव उदय कुमार ने बताया कि महोत्सव में राज्य के 15 सांस्कृतिक दल भाग लेंगे, जो भगैत गायन, गाथा गायन, हरि कीर्तन, बधाइयां एवं संस्कार गीत, सोहर, पचरा, कजरी, निर्गुण, बिरहा, गोधन नृत्य, गोड़उ नाच, अष्टयाम सहित कई पारंपरिक विधाओं की प्रस्तुति अनिता कुमारी बताया कि यह महोत्सव ग्रामीण कलाकारों के लिए एक बड़ा मंच है. कार्यक्रम स्थल को बिहार गौरव महोत्सव 2026 की थीम के अनुरूप विशेष साज-सज्जा से सजाया जायेगा.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.