Bihar Flood Updates : बिहार में बाढ़ ने लिया विकराल रूप, लोग सड़क पर रहने को मजबूर, नदियां लाल निशान के ऊपर

Bihar flood update live, videos , photos, latest updates : बिहार में बाढ़ ने विकराल रूप ले लिया है. गंडक व कोसी सहित कई नदियों के जल-स्‍तर में वृद्धि के कारण बाढ़ के हालात गंभीर हो गए हैं. वाल्‍मीकिनगर बराज से छोड़े गए पानी के दबाव के कारण गोपालगंज में सारण तटबंध दो जगह टूट चुका है. इधर दरभंगा में बागमती नदी का रिंग बांध व जमीदारी बांध टूटने के कारण दरभंगा-समस्‍तीपुर रेलखंड पर पानी आ गया है जिसके कारण रेल यातायात बाधित है. पूर्वी चंपारण, गोपालगंज व दरभंगा जिले में बाढ के कारण लोग दहशत में हैं. उत्‍तर बिहार के साथ कोसी और सीमांचल में भी बाढ़ की समस्या गहरा रही है. बिहार बाढ़ से जुडी हर अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ….

मुख्य बातें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >