बिहार में दहेज के लिए युवती की हत्या, आरोपी पति की करतूत जान उड़ जायेंगे होश… सिर्फ 2 महीने पहले हुई थी शादी

Bihar Crime News: बिहार के बाढ़ में दहेज के लालच में युवती की हत्या कर दी गई. मामला सालिमपुर थाना क्षेत्र का है. उसकी शादी मात्र 2 महीने पहले ही हुई थी. लगातार दहेज की मांग की जा रही थी, जिसके बाद इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया.

Bihar Crime News: बिहार में एक और बेटी दहेज की बलि चढ़ी. मामला सामने आने के बाद रोंगटे खड़े हो गए. पूरी घटना पटना के बाढ़ अनुमंडल के सालिमपुर थाना क्षेत्र की है. जहां दहेज के लालच में युवती की हत्या कर दी गई. इस घटना को अंजाम देने के बाद बेहरमी से युवती के शव को खेत में फेंक दिया गया. जिसके बाद पुलिस अब अपने स्तर से इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है.

दहेज को लेकर की हत्या

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि, काला दियारा पंचायत के वीरपुर गांव में 19 वर्षीय कृति कुमारी का शव एक खेत में मिला. परिजनों की माने तो, कृति की शादी सिर्फ दो महीने पहले ही काला दियारा निवासी रविन्द्र शर्मा से हुई थी. शादी के दौरान रविन्द्र शर्मा के परिवार में 8 लाख रुपये की दहेज की मांग की थी. इधर, कृति के परिजनों ने 5 लाख रुपये दहेज में दे दिए थे. लेकिन, इसके बाद से लगातार दहेज देने की मांग की जा रही थी.

5 किलोमीटर तक पति ने शव को बाइक से घुमाया

खबर की मानो तो, कृति की हत्या से ठीक एक दिन पहले उसने अपने परिजनों से फोन पर बात की थी. लेकिन, अगले ही दिन कृति के परिजनों को उसकी मौत की खबर मिली. जिसके बाद परिजनों ने बड़ा आरोप लगाया कि, पति ने कृति की हत्या के बाद उसके शव को बाइक पर लेकर 5 किलोमीटर तक घूमता रहा. इसके बाद बेरहमी से एक सुनसान खेत में शव फेंक दिया गया.

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी

जानकारी के मुताबिक, कृति के शरीर पर खरोंच के निशान मिले हैं. गले में रस्सी का फंदा भी लटका हुआ मिला है. इधर, आरोपी पति और परिजान गांव छोड़कर भाग गए हैं. घटना को लेकर पुलिस की माने तो, उन्हें फांसी लगाकर हत्या हत्या करने की जानकारी मिली है. हालांकि, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल भेजा. साथ ही घटना की जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी सूचना दी गई है. लगातार मामले में जांच-पड़ताल की जा रही है.

Also Read: बिहार में चल रही बिजली की एक-एक परियोजनाओं की होगी जांच, ऐसा काम करने वाली एजेंसी हो जाएगी ब्लैक लिस्टेड…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >