Bihar Crime News: मोक्ष नगरी गयाजी में 5 साल की बच्ची के साथ हैवानियत के बाद हत्या, बहन के साथ लाने गई थी दवा

Bihar Crime News: मोक्ष की नगरी गयाजी में शर्मनाक घटना को अंजाम दिया गया. जिले में 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया और इसके बाद बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई. घटना में 14 साल के नाबालिग को कस्टडी में लेकर पूछताछ की जा रही है.

Bihar Crime News: बिहार के गयाजी में शर्मनाक घटना को अंजाम दिया गया. जिले में 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई. बच्ची के प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था. बच्ची की डेड बॉडी मिलते ही हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक, इस घटना को लेकर 14 साल के एक लड़के को कस्टडी में लिया गया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. बच्ची की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामला गयाजी के डोभी थाना क्षेत्र की है.

बहन के साथ दवा लाने गई थी बच्ची

पूरी घटना को लेकर बताया रहा है कि शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे बच्ची अपनी बड़ी बहन के साथ डोभी के पीपरघटी बाजार दवा लेने गई थी. दोनों दवा लेकर साथ ही लौट रहे थे. लेकिन, इस दौरान छोटी बहन पीछे से कब गायब हो गई यह बड़ी बहन को पता ही नहीं चला. बड़ी बहन घर पहुंची तो पता चला कि छोटी बहन घर नहीं आई. इसकी जानकारी उसने पिता को दी. घर वालों को लगा कि बच्ची कहीं आस-पास में ही खेल रही होगी. लेकिन, बच्ची देर शाम तक घर नहीं लौटी. जिसके बाद उसकी खोजबीन शुरू की गई.

2 घंटे बाद मिली डेड बॉडी

काफी देर तक बच्ची के परिजनों ने उसकी खोज की. करीब 2 घंटे के बाद घर से दूर एक औषधि पार्क के खंडहर हो चुके टॉयलेट में बच्ची की डेड बॉडी मिली. जानकारी के मुताबिक, बच्ची के गले में गमछा लपेटा हुआ था. इसके साथ ही बच्ची के प्राइवेट पार्ट से भी खून निकल रहा था. इसके बाद परिजनों ने बच्ची को घर लाया और इस पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद सूचना पाते ही डोभी पुलिस अपनी टीम के साथ पहुंची. बच्ची की बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

घटना को लेकर पुलिस कर रही जांच

वहीं, खोजबीन के दौरान घटना स्थल से आ रहे एक लड़के को परिजनों ने देखा था. शक के आधार पर 14 वर्ष के लड़के को हिरासत में लिया गया और उससे पूछताछ की जा रही है. हालांकि, अब तक पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में आवेदन नहीं दिया गया है. याद दिला दें कि बोधगया में होमगार्ड अभ्यर्थी से एंबुलेंस में दुष्कर्म की घटना भी सामने आई थी. ऐसे में अब 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को लेकर तनाव की स्थिति बन गई है. हालांकि, इस मामले में भी पुलिस जांच कर रही.

Also Read: Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर के साथ कमरे में पकड़ाई पत्नी, पति ने रोका तो प्रेमी संग मिलकर की हत्या

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >