Bihar Breaking News Live: जमुई में कुदाल से काटकर युवक की हत्या, बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से युवक की मौत

Bihar Breaking News Live: खगड़िया के मानसी थाना के चुकती ओवर ब्रिज पर ट्रक ने बाइक सवार शिक्षक को टक्कर मर दी, घायल शिक्षक की इलाज के लिए अस्पताल ले जाने क्रम में मौत हो गयी, क्राइम की बड़ी खबरें और मौसम के अलावा अन्य छोटी-बड़ी जानकारी से अपडेट रहने के लिए जुड़े रहें prabhatkhabar.com के साथ

Live Updates
2:50 AM. 8 Apr 22 9:20 PM. 7 Apr

50 लीटर देसी शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार

छपरा. भगवान बाजार थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार तिनकोनिया मोहानी के समीप से 50 लीटर देसी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के यादवपुर गांव निवासी हरिचरण दास के पुत्र सत्येंद्र दास व भगवान बाजार थाना अंतर्गत ब्रह्मपुर डीह निवासी स्व राजेंद्र महतो के पुत्र प्रमोद महतो बताये जाते हैं. इंस्पेक्टर मंजू कुमारी सिंह ने बताया कि एएसआइ प्रमोद कुमार सिंह द्वारा पुलिस पदाधिकारी को जांच के लिए लगाया गया था.

2:50 AM. 8 Apr 22 9:20 PM. 7 Apr

पटना के गांधी घाट पर मनचलों का उपद्रव

पटना के गांधी घाट पर मनचलों ने जमकर उपद्रव किया है. अर्घ्य देने गयी लड़कियों के साथ बदसलूकी करने का मामला समने आया है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसपी ने हालात का जायजा लिया.

2:50 AM. 8 Apr 22 9:20 PM. 7 Apr

गांधीधाम एक्सप्रेस से 57 लीटर शराब बरामद

पटना. गुरुवार को जीआरपी ने पटना जंक्शन पर प्लेटफॉर्म संख्या दो पर खड़ी गाड़ी संख्या 15668 गांधीधाम कामाख्या एक्सप्रेस से 59 लीटर शराब बरामद किया. ट्रेन के एस-5 बोगी से लावारिस हालत में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुआ. इस मामले में रेल थाना पटना जंक्शन कांड संख्या -193/22धारा – 30(ए) बिहार उत्पाद संशोधन अधिनियम 2018 दर्ज किया गया.

2:50 AM. 8 Apr 22 9:20 PM. 7 Apr

खेत में खाना लेकर जा रही युवती से छेड़खानी, छह पर प्राथमिकी

तरैया. थाना क्षेत्र के हरपुर फरीदनपुर गांव में खेत में खाना लेकर जा रही एक युवती को एक युवक द्वारा रास्ते में घेर कर छेड़खानी करने व विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए युवती के माता-पिता को मारपीट कर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में युवती की मां ने तरैया थाने में गांव के ही छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है.

2:50 AM. 8 Apr 22 9:20 PM. 7 Apr

स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में आमजनों को किया जा रहा जागरूक

स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में आम नागरिकों को जागरूक करने के लिए पटना नगर निगम द्वारा विभिन्न जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है. चैती छठ के दौरान जहां एक तरफ गंगा घाटों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया गया, वहीं शहर के ब्रांड एम्बेसडर द्वारा जागरुकता कार्यक्रम भी आयोजित की गयी. ब्रांड एम्बेसडर पवन कुमार, पूर्व क्रिकेट कप्तान अंडर 19 अमिकर दयाल एवं नीतू नवगीत ने व्रतियों को शुभकामनाएं दी और छठ जैसी सफाई को बरकरार रखने की अपील की.

2:50 AM. 8 Apr 22 9:20 PM. 7 Apr

बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से युवक की मौत

समस्तीपुर बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. यह हादसा स्नान करने के दौरान हुआ. युवक की पहचान नीम गली वार्ड नंबर 19 के मोहन कुमार के रूप में हुई.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News Live: खगड़िया के मानसी थाना के चुकती ओवर ब्रिज पर ट्रक ने बाइक सवार शिक्षक को टक्कर मर दी, घायल शिक्षक की इलाज के लिए अस्पताल ले जाने क्रम में मौत हो गयी, क्राइम की बड़ी खबरें और मौसम के अलावा अन्य छोटी-बड़ी जानकारी से अपडेट रहने के लिए जुड़े रहें prabhatkhabar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >